SONBHADRA

कलाकृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलाकृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोनभद्र। प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के जतन किये जा रहे हैं। कोई स्लोगन के माध्यम से तो कोई वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिये इस दिशा में कार्य कर रहा है। इसमें शिक्षा विभाग भी पीछे नहीं है। इसके तरिके भी कुछ अलग हैं। दरअसल घोरावल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर में कार्यरत किरन मौर्या ने एक अनूठी पहल से प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। इनके नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नवाचार पर आधारित गमले को कलाकृति से सजाया तो है ही इसमें लगे…
Read More
आंगनबाड़ी भर्ती निरस्त करने की लगायी गुहार

आंगनबाड़ी भर्ती निरस्त करने की लगायी गुहार

सोनभद्र। जिले में रिक्त पदों पर हो रही आंगनवाड़ी भर्ती के लिए दो महिलाओं द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। सदर ब्लाक के मारकुंडी निवासी रेनू यादव तथा घोरावल ब्लाक की रूप पटेल ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। इनका आरोप है कि विभाग के कतिपय अधिकारियों द्वारा इनका नाम सूची से निकालकर अपने चहेते का शामिल कर दिया गया। इसके लिए उनसे सुविधा शुल्क की मांग की गयी। किन्तु वह देने में असमर्थता चतायी। जिससे उनका नाम हटा दिया गया। पीड़ित आवेदिकाओं ने डीएम कार्यालय पहुंच आंगनबाड़ी भर्ती में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के…
Read More
एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा कॉम्पोजिट विद्यालय डोड़हर में स्टेम लैब की स्थापना

एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा कॉम्पोजिट विद्यालय डोड़हर में स्टेम लैब की स्थापना

बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत कॉम्पोजिट विद्यालय, डोड़हर में स्टेम लैब (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित लैब ) की स्थापना की।इस लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया।यह लैब विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम में सहायता प्रदान करने और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।स्टेम लैब में कक्षा 6  से 8 के पाठ्यक्रम अवधारणाओं पर आधारित विज्ञान और गणित के 80 कार्यशील मॉडल उपलब्ध हैं, जो छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा का अनुभव प्रदान करेंगे। इस लैब को लगभग ₹8…
Read More
एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ने सीएसआर के तहत लगाया नि: शुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर  

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ने सीएसआर के तहत लगाया नि: शुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर  

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) के द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत विगत रविवार को निःशुल्क बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा जिस से कि उनके समग्र विकास में मदद मिल सके। साथ ही उन्हें आत्म विश्वास के साथ जीवन के प्रति स्वस्थ भावनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करना था। इस शिविर में सरकारी मेडिकल कॉलेज, सतना से मनोचिकित्सा विशेषज्ञ एवं टीम ने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से उपस्थित बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के अभिभावकों…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ ने किया स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण अभियान का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ ने किया स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण अभियान का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व अध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सरोजा फणि कुमार और उपाध्यक्षा (सुहासिनी संघ) श्रीमती सारिका चतुर्वेदी ने किया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्षा (सुहासिनी संघ) श्रीमती चित्रलेखा साहा, महासचिव(सुहासिनी संघ)) श्रीमती शिल्पा कोहली, कोषाध्यक्ष, श्रीमती गार्गी प्रसाद और (कल्याण सचिव)  श्रीमती मुस्कान अरोड़ा सहित कई गणमान्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के तहत डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) के मार्गदर्शन में डॉ. प्रतिभा महेंद्र और डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ ने दो अलग-अलग सत्रों का संचालन किया। इन सत्रों में नेत्र स्वास्थ्य, चश्मों की देखभाल,…
Read More
एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय और सीएसआर टीम ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कर बढ़ाया हौसला

एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय और सीएसआर टीम ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कर बढ़ाया हौसला

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आह्वान  (AHWAHAN) पहल के तहत सीएसआर विभाग के सहयोग से तपेदिक (टीबी) मरीजों को पोषण किट वितरित की। यह आयोजन  ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) और  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) ने टीबी के उपचार में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज को इस बीमारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना होगा, जिससे अधिक से अधिक…
Read More
नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की सच्ची उन्नति है – इंदु सिंह

नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की सच्ची उन्नति है – इंदु सिंह

दिशिता महिला मंडल ने महिलाओं का किया सम्मान अनपरा।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में   दिशिता महिला मण्डल कार्यालयमें  महिलाओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम  आयोजित कियेे गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू सिंह ने सभी के साथ मिलकर केक काटा ततपश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्ष, स्वालंबन एवं उपलब्धियों के योगदान को याद करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की सच्ची उन्नति…
Read More
हिण्डाल्को रेणुकूट में 54 वें सुरक्षा सप्ताह का समापन, अल्युमिना प्लांट की टीम बनी विजेता

हिण्डाल्को रेणुकूट में 54 वें सुरक्षा सप्ताह का समापन, अल्युमिना प्लांट की टीम बनी विजेता

, रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट सेफ्टी विभाग द्वारा 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च 2025 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया गया। इस वर्ष की सुरक्षा प्रतियोगिता में फायर ड्रील रेस्क्यू एवं सी.पी.आर., सेफ्टी कविता ,सुरक्षा पहेली, ज्ञान प्रवाह, पी.पी.ई. यूजेज, सेफ्टी इनोवेशन, इन्सटैन्ट जेएसए, बीबीएसओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनका वरिष्ठ निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा मूल्यांकन किया गया।   सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्लान्ट एवं विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल: पर्यावरण अनुकूल प्रभावी राख डाइक प्रबंधन

एनटीपीसी विंध्याचल: पर्यावरण अनुकूल प्रभावी राख डाइक प्रबंधन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत राख प्रबंधन पहलों के माध्यम से बनाए रखता है। संयंत्र ने सूखी राख प्रबंधन प्रणाली अपनाकर, फ्लाई ऐश उपयोग को अधिकतम करके, और प्रभावी राख डाइक प्रबंधन लागू करके राख के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे पर्यावरणीय पदचिह्न को न्यूनतम किया गया है।आने वाले ग्रीष्म काल के शुष्क समय को ध्यान मे रखते हुए धूल नियंत्रण हेतु, डाइकपर राखड़- बंध के चारो तरफ वॉटर-स्प्रिंकलर का जाल लगाया गया है। इसी क्रम धूल उत्सर्जन को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए चलित…
Read More
तुर्रा हनुमान मंदिर में रंगभरी एकादशी पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

तुर्रा हनुमान मंदिर में रंगभरी एकादशी पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

रेणुकूट। रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर पिपरी वार्ड नंबर 7 के पूर्व सभासद एवं सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा तुर्रा हनुमान मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में डीसी गुप्ता एवं उनकी टीम ने भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ किया, जिससे समस्त भक्तगण भक्तिरस में डूब गए। रंगभरी एकादशी होने के कारण उपस्थित श्रद्धालु होली के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गए। कार्यक्रम में पूर्व सभासद अजीत गुप्ता, रानू सिंह, संजय सिंह, दिलीप सिंह, मनोज सिंह सहित रेणुकूट एवं पिपरी क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत…
Read More