एनटीपीसी विंध्याचल सुहासिनी संघ ने किया स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण अभियान का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व अध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सरोजा फणि कुमार और उपाध्यक्षा (सुहासिनी संघ) श्रीमती सारिका चतुर्वेदी ने किया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्षा (सुहासिनी संघ) श्रीमती चित्रलेखा साहा, महासचिव(सुहासिनी संघ)) श्रीमती शिल्पा कोहली, कोषाध्यक्ष, श्रीमती गार्गी प्रसाद और (कल्याण सचिव)  श्रीमती मुस्कान अरोड़ा सहित कई गणमान्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के तहत डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) के मार्गदर्शन में डॉ. प्रतिभा महेंद्र और डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ ने दो अलग-अलग सत्रों का संचालन किया। इन सत्रों में नेत्र स्वास्थ्य, चश्मों की देखभाल, मासिक धर्म स्वच्छता, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता, और सामान्य स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को चश्मे, दवाइयाँ और सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए, जिसे पाकर सभी बहुत खुश दिखे। इस पहल ने सुहासिनी संघ की सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *