SONBHADRA

वार्षिकोत्सव विद्यालय की पूरे वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर – बबलू धांगर

वार्षिकोत्सव विद्यालय की पूरे वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर – बबलू धांगर

 यूपीएस मऊ कला में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव सम्पन्न सोनभद्र।  उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ कला में  शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  बतौर मुख्य अतिथि बबलू धांगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनभद्र ने कहा कि विद्यालय के लिए वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक साथ आने, प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और विद्यालय की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है।  समारोह का संचालन कर रहे डॉक्टर बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां सोनभद्र ने कहा कि वार्षिकोत्सव में भाग लेने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। वार्षिकोत्सव विद्यालय की…
Read More
एएसपी ने महिला बीट सुदृढ़ीकरण करने हेतु की बैठक

एएसपी ने महिला बीट सुदृढ़ीकरण करने हेतु की बैठक

 जनपद की समस्त महिला बीट आरक्षियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश सोनभद्र। पुलिस लाईन, चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद की समस्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग की गयी। उक्त मीटिंग के दौरान महिला बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे- महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व रोकथाम, महिला सम्बन्धी कानूनों यथा पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किये…
Read More
सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों की सुरक्षा प्रदान करे – संतोष कुमार नागर

सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों की सुरक्षा प्रदान करे – संतोष कुमार नागर

ग्रापए की बैठक सम्पन्न सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सोनभद्र के तहसील इकाई राबर्ट्सगंज की बैठक सलखन स्थित चुड़ीहर देवी मंदिर प्रांगण में संगठनात्मक दृष्टि से संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर के प्रतिनिधि के रूप में संतोष कुमार नागर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठनात्मक विचार हेतु तहसील इकाई सदस्यता पर चर्चा की गई। तहसील इकाई के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने वाला एकमात्र संगठन ग्रापए  है।  हमारा संगठन पत्रकारों की सुरक्षा के साथ सकारात्मक कदम उठा रहा है। सोनभद्र…
Read More
वन रेंज कोन में मिलीभगत से हो रहा वन भूमि पर कब्जा

वन रेंज कोन में मिलीभगत से हो रहा वन भूमि पर कब्जा

कोन/सोनभद्र। वन रेंज कोन अन्तर्गत सम्पूर्ण वन रेंज में  वन भूमि पर कब्जा करने का सिलसिला अनवरत जारी। इसी क्रम में बतातें चलें कि कोन वन रेंज के चांचीकलां में भू माफियाओं द्वारा वन भूमि पर कब्जा करके घर तक बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत चांची कलां निवासी सत्यानंद चौबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए वन विभाग के   वन दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा धन वसूली करते हुए वन भूमि पर घर तक बनाया जा रहा है।    जिसकी शिकायत पूर्व में प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा से सेल फोन पर किया था जिसके…
Read More
दुष्कर्म के दोषी बलवंत कोल को 20 वर्ष की कठोर कैद

दुष्कर्म के दोषी बलवंत कोल को 20 वर्ष की कठोर कैद

 साढ़े 7 वर्ष पूर्व जंगल के पास गाय, बकरी चराने गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व जंगल के पास में गाय, बकरी चराने  गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश  विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी बलवंत कोल को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से…
Read More
एनसीएल ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत संविदा कर्मियों हेतु लगाया दो दिवसीय नि: शुल्क टीबी स्क्रीनिंग कैंप

एनसीएल ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत संविदा कर्मियों हेतु लगाया दो दिवसीय नि: शुल्क टीबी स्क्रीनिंग कैंप

सोनभद्र, सिंगरौली। बुधवार को एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना ने "टीबी मुक्त भारत" अभियान एवं ‘100 दिवसीय पहचान एवं उपचार’ अभियान के तहत संविदा कर्मियों हेतु दो दिवसीय नि: शुल्क टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। यह कैंप क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। 17 मार्च से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित इस कैंप के दौरान दूधिचुआ की मेडिकल टीम द्वारा उपस्थित सभी की टीबी संबन्धित लक्षणों के आधार पर जांच की गयी। इस दौरान 200 से अधिक संविदा कर्मियों ने टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवायी।…
Read More
एनसीएल ने “नए आयकर बिल एवं बिज़नेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग” पर आयोजित किया सेमिनार

एनसीएल ने “नए आयकर बिल एवं बिज़नेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग” पर आयोजित किया सेमिनार

 सोनभद्र, सिंगरौली।  मंगलवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने “नए आयकर बिल और बिज़नेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग” विषय  (बीआरएसआर) पर वाराणसी में सेमिनार का आयोजन किया।इस अवसर पर एनसीएल ने वित्तीय एवं विनियामक समझ को विकसित करने हेतु तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया।इन पुस्तकों में ‘रेडी रेकनर फॉर क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स’, ‘नेविगेटिंग सैप फॉर अकाउंटिंग’ एवं ‘कोयला उद्योग में जीएसटी - कोयला क्षेत्र को प्रभावित करने वाले जीएसटी विनियमों का एक व्यापक विश्लेषण’ शामिल हैं।बैठक की अध्यक्षता निदेशक (वित्त), कोल इंडिया लिमिटेड, मुकेश अग्रवाल ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में…
Read More
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

 चोपन।जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम मदाईन में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजना पांडे (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिनेश पांडे की पत्नी बताई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read More
टिपर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

टिपर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

डाला(सोनभद्र) चौकी क्षेत्र अंतर्गत बारी स्थित वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग पर रांग साइड से आ रही टिपर के धक्के से गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु चोपन सीएचसी भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बारी पहला मोड़ पर रोड पास कटींग के समीप उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टीपर ने चोपन से डाला बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। घटना में सड़क पर गिरकर बाइक सवार 44 वर्षीय बिनोद कुमार…
Read More
जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती है-आरपी सिंह

जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती है-आरपी सिंह

हिंडालको रेनुसागर में जल संरक्षण  माह 2025 का सफल आयोजन अनपरा सोनभद्र।हिण्डालको रेनुसागर के तत्वावधान में केमिकल लैब के पास स्थित मैदान में आयोजित जल संरक्षण माह 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने सभी कर्मचारियों भाइयों को  जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुये  अपने सम्बोधन में कहा कि "जल है तो कल है”, बावजूद कुछ लोगों द्वारा जल वेवजह बर्बाद किया जाता रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का…
Read More