SONBHADRA

लम्बित प्रार्थना पत्रों का 10 दिनों में करें निस्तारण – आईजी

लम्बित प्रार्थना पत्रों का 10 दिनों में करें निस्तारण – आईजी

 महिला संबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप करें त्वरित कार्यवाही सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर0पी0 सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित / पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में  चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन…
Read More
एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नि:शुल्क हृदय, न्यूरोलॉजी, किडनी, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा से डॉ. राघव केसरी (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अक्षय शिरोडकर (न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ.  आकाश कुमार (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ.  दीपांकर वत्स (हृदय रोग विशेषज्ञ ) एवं डॉ.  मुकेश शारकर (हड्डी रोग विशेषज्ञ)ने न्यूरोलोजी संबंधी, हृदय रोग, फेफड़ों से संबंधी रोग, हड्डी रोग एवं कैंसर संबंधी समस्याओं के आधार पर उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में 136 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।…
Read More
सामूहिक प्रयासों से हम जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं – ई. सत्य फणि कुमार

सामूहिक प्रयासों से हम जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं – ई. सत्य फणि कुमार

एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया विश्व जल दिवस 2025 एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता  दोहराई  सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने विश्व जल दिवस 2025  का किया आयोजन, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़ और चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति एक सामूहिक शपथ ली, जो इस बात का प्रतीक बनी कि जल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। इस आयोजन में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर योजना के तहत आयोजित त्रैमासिक कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा जेसीबी ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 24.03.2025 को स्थानीय कर्मचारी विकास केंद्र, एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज उपस्थित रहीं। इस दौरान कुल 45 ग्रामीण युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं 30 ग्रामीण युवक-युवतियों जेसीबी ऑपरेटर प्रशिक्षण में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्री राजीव अकोटकर ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली में विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में गत सप्ताह 17 से 22 मार्च 2025 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को संगठनात्मक मूल्यों, नेतृत्व कौशल, और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इन प्रशिक्षण सत्रों का संचालन श्रीमती कृति दास, प्रबंध निदेशक एवं श्रीमती अभिलाषा दास, तकनीकी सहयोगी, मानव अध्ययन केंद्र, भुवनेश्वर द्वारा किया गया। यह सारे दिनों के कार्यक्रम ऑफलाइन मोड में आयोजित किए गए। दिनांक 17 और 18 मार्च को ‘कोर वैल्यू एक्चुअलाइजेशन’ विषय पर चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें एनटीपीसी सिंगरौली के विभिन्न विभागों के कुल 209 कर्मचारियों…
Read More
‘परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिकतम लाभ देने हेतु प्रतिबद्ध एनसीएल’  

‘परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिकतम लाभ देने हेतु प्रतिबद्ध एनसीएल’  

अलग और अनूठा होगा मोरवा पुनर्स्थापन’  सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), जयंत परियोजना के विस्तार के लिए ज़रूरी ‘मोरवा पुनर्स्थापन’ करने की प्रक्रिया में है, जिसमें 50,000 से अधिक आबादी सहित 30,000 से अधिक परियोजना प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने की योजना  है।एनसीएल का यह प्रयास है कि पुनर्वास प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह बनाते हुए विधिसम्मत तरीके से परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाय। इस दिशा में एनसीएल, सकारात्मक प्रयास करते हुए कलेक्टर गाइडलाइन में वर्णित अलग-अलग दरों के जगह पर अधिकतम दर वाले वार्ड दर को समान रूप से सभी वार्डों पर लागू करने जा रही…
Read More
अवादा फाउंडेशन ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया

अवादा फाउंडेशन ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया

रेणुकूट। अवादा फाउंडेशन ने सोनभद्र जिले के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए प्रयागराज में तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस यात्रा में छह गांवों के 110 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सबसे पहले आजाद पार्क का भ्रमण किया, जहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद आनंद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को जाना। इसके साथ ही, छात्रों ने इलाहाबाद म्यूजियम और अल्फ्रेड पार्क का भी दौरा किया। प्रयागराज उच्च न्यायालय में छात्रों ने भारतीय न्याय प्रणाली और लोकतांत्रिक…
Read More
आशीष सिंह बने इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के सोनभद्र जिलाध्यक्ष

आशीष सिंह बने इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के सोनभद्र जिलाध्यक्ष

रेणुकूट। इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन ने नगर के प्रमुख समाजसेवी आशीष सिंह को सोनभद्र जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव तिलकधारी सिंह ने एसोसिएशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवहित के कार्य करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि सेवा की शुरुआत सबसे पहले अपने घर-परिवार से करें और समाज, जिला, राज्य तथा देश के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करें। बैठक में आशीष सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया, जिसके बाद…
Read More
सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार

सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार

शाहगंज,सोनभद्र। स्थानीय कस्बा पुलिस चौकी में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष  जितेंद्र कुमार ने अलविदा जुमा, ईद तथा चैत्र नवरात्र को सौहार्दपूर्ण  वातावरण में भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील किया। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। इसमें किसी तरह की दखलंदाजी ठीक नहीं होगी। इस मौके पर जलील खान, इरशान खान,अमर बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार केसरी, सेराज, प्रफुल्ल पांडे, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Read More
जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण आपसी ताल – मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें – सांसद छोटेलाल खरवार

जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण आपसी ताल – मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें – सांसद छोटेलाल खरवार

‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न‘‘सोनभद्र । जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)‘‘ की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद लोक सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। इस मौके पर सांसद ने अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना जन प्रतिनिधियों के साथ ही ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ के सदस्यों को भी अवगत करायेें। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आपसी ताल-मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों…
Read More