SONBHADRA

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। 12 फरवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को छपका पावर हाउस से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को मजदूर, किसान, आदिवासी, नौजवान, महिला और मध्यम वर्ग विरोधी बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया।ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून बहाल…
Read More
पुलिस ने जिला बदर व टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिला बदर व टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की बभनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन सूची में शामिल एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना बभनी की टीम ने 11 फरवरी 2026 की रात करीब 10:25 बजे मुखबिर की सूचना पर बभनी तिराहे के पास से नियाज पुत्र लल्ले, निवासी ग्राम बड़होर, थाना बभनी (उम्र लगभग 30…
Read More
डाला रेलवे फाटक पर वैकल्पिक मार्ग की मांग , बार-बार जाम से लोग परेशान

डाला रेलवे फाटक पर वैकल्पिक मार्ग की मांग , बार-बार जाम से लोग परेशान

डाला (राकेश जायसवाल)- डाला रेलवे फाटक इन दिनों बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ओबरा गजराज नगर से डाला जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यह फाटक व्यस्त रेलवे रूट पर है, जहां पैसेंजर, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का लगातार आवागमन होता रहता है।दिन में कई बार फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, कर्मचारी और व्यापारी भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी रास्ते में अटक जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है…
Read More
बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के शुभ अवसर पर हवन के साथ-साथ वाणिज्य शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के *शाखा प्रबंधक मयंक राज, सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय एवं सहायक प्रियांशु बेरियाह* का विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि शिक्षा सतत विकास की प्रक्रिया है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने के प्रति कटिबद्ध है और इसी क्रम में आज…
Read More
एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेंट टीम के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेंट टीम के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल ने 11 फरवरी 2026 को विंध्य क्लब में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेंट टीम के सम्मान में एक भव्य इन-हाउस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को गरिमामय एवं उत्सवपूर्ण बना दिया। स्वागत उद्बोधन में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने सहज एवं हल्के-फुल्के अंदाज में सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित जनों को स्टेशन की सांस्कृतिक समृद्धि का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर असेसमेंट टीम की यात्रा एवं स्टेशन की गतिविधियों की झलकियों से सुसज्जित…
Read More
यूजीसी बिल लागू करने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

यूजीसी बिल लागू करने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

 राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वकीलों द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया। उन्होंने यूजीसी बिल…
Read More
महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक

महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक

ओबरा/सोनभद्र । महाशिवरात्रि पर नगर में निकलने वाली शिव बारात को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ओबरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि नगर में पिछले कई वर्षों से शिव बारात का आयोजन आपसी सहयोग से होता आ रहा है। इस वर्ष भी बारात के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।सदस्यों ने सुझाव दिया कि जहां-जहां कंक्रीट सड़क है, वहां पहले…
Read More
कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी व 3 बाल अपचारी पकड़े

कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी व 3 बाल अपचारी पकड़े

अनपरा/सोनभद्र ।  चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबाड़ के कारोबार की आड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 305(ए) व 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कबाड़ के नाम पर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करते थे और चोरी किए…
Read More
भाजपा द्वारा फार्म 7 के दुरपयोग को करें नाकाम,घर घर जाकर कार्यकर्ता करें समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार – राम निहोर यादव

भाजपा द्वारा फार्म 7 के दुरपयोग को करें नाकाम,घर घर जाकर कार्यकर्ता करें समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार – राम निहोर यादव

समाजवादी पार्टी ने की नगर पालिका क्षेत्र में एसआईआर की समीक्षा  सोनभद्र । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के नगर पालिका में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई और एक-एक बूथ की समीक्षा ली गई । बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम है कि नहीं सत्यापन कर लें और जिनका नाम छूटा है उन मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें।  श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा…
Read More
सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत,घर में मचा कोहराम 

सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत,घर में मचा कोहराम 

करमा,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव की आंगनवाड़ी कार्यकत्री सड़क दुर्घटना में बीती रात घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी उम्र लगभग 50वर्ष पत्नी चेतनारायण असना गांव में आंगनवाड़ी में कार्यरत थी। बीती रात मंगलवार को लगभग 8:30 अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो…
Read More