08
Jul
सोनभद्र, सिंगरौली। सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से, एनटीपीसी विन्ध्याचल ने 7 जुलाई 2025 को एमजीआर कर्मचारियों के लिए एक भव्य मेगा पेप टॉक का आयोजन किया। यह पहल, कार्यस्थल को शून्य दुर्घटना क्षेत्र बनाने और सभी स्तरों पर सक्रिय सुरक्षा दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा संवेदनशीलता अभियान का हिस्सा थी।इस प्रेरणादायक सत्र का नेतृत्व परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि सुरक्षा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्य में शामिल एक दैनिक प्रतिबद्धता होनी चाहिए। उनके…
