एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 86 वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन सीवी रमन सभागार में दिनांक 27.06.2025 को मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 86वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों में राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं अप्रैल से जून, 2025 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।

 राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीव कुमार साहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीव कुमार साहा ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया ।
बैठक के आरंभ मे सर्वप्रथम महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  संजीव कुमार साहा, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) डी के अग्रवाल, महाप्रबंधक (प्रचालन)  राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईधन प्रबंधन)  सतेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री)  दीपू ए, महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवाएँ)  देवव्रत त्रिपाठी, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल)  राकेश अरोड़ा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मृणालनी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा, शिक्षक (डीपीएस स्कूल, विंध्यनगर)  राहुल द्विवेदी,  अन्य अपर महाप्रबंधकगण एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारियों का अभिनंदन किया गया । तत्पश्चात अप्रैल से जून, 2025 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदी पत्रिका मे प्रकाशन हेतु अपनी-अपनी रचनाएँ एवं प्रविष्टियाँ देने कर्मचारी एवं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। अंत में बैठक का समापन अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) श्रीमती मृणालिनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *