25
Sep
राउरकेला। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान राष्ट्रीय पोषण माह के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक पूरे देश में मनाया जाएगा। इस देशव्यापी अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के महत्व को रेखांकित करना है, क्योंकि यह एक मजबूत परिवार और समाज की नींव है। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के इस्पात जनरल हॉस्पिटल (आईजीएच) ने आरएसपी के सीएसआर विभाग के सहयोग से राउरकेला के आसपास के समुदायों के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। 17 सितंबर को…
