30
Mar
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने स्वच्छता पखवाड़ा-2025 पहल के तहत नुआगांव ब्लॉक के अंकुरपल्ली गाँव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीणों में साफ़-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर.एस.पी. के सी.एस.आर. विभाग द्वारा आयोजित किया गया। ग्रामीण हाट के दौरान इकट्ठा होने वाले भीड़ भाड़ को देखते हुए रणनीतिक तौर से हाट के पास आयोजित आम सभा में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 200 ग्रामीण एकत्र हुए । उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नगर इंजीनियरिंग-जन स्वास्थ्य), डॉ. दीपा लवंगारे मुख्य अतिथि थीं, जबकि इस अवसर पर सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), …
