13
Aug
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीएसआर विभाग द्वारा 12 अगस्त, 2025 को परिधीय बंडामुंडा ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक इंटरफेस कार्यक्रम "मेल मिलाप" का आयोजन किया गया ताकि विकासात्मक पहलों में 'जनभागीदारी' सुनिश्चित की जा सके। महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर), सुश्री मुनमुन मित्रा ने सत्र की अध्यक्षता की और प्रतिभागियों के साथ आरएसपी के सीएसआर विभाग द्वारा किए गए विभिन्न विकासात्मक हस्तक्षेपों के बारे में बातचीत की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर), बिवबासु मलिक, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), टी बी टोप्पो और अन्य सीएसआर अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बंडामुंडा ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री अनीता तिर्की…
