19
Nov
रेणुकूट। स्थानीय नगर में स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त केसरी देवी कनौरिया विद्या मंदिर के छात्र ने नीट परीक्षा पास कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे रेणुकूट नगर का मान बढ़ाया है। पिपरी निवासी व अनंत पद्मावती आश्रम के संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पाण्डेय के छोटे पुत्र विवेक कुमार पांडेय ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं नगरवासियों में हर्ष की लहर है। विवेक कुमार पांडेय ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा रेणुकूट स्थित केसरी देवी कनौरिया विद्या मंदिर से पूरी की। विद्यालय के शिक्षकों का कहना…
