21
Mar
रांची। फोरम ऑफ वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई शाखा एवं कस्तूरी महिला सभा, कांके रोड, रांची के तत्वावधान में संस्थान के रबीन्द्र भवन में 21 से 23 मार्च, 2025 तक तीन-दिवसीय उमंग: मेला-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के महिलाओं को सशक्त बनाना तथा छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना है और साथ ही मिट्टी, जूट, बांस एवं लकड़ी…
