16
Apr
प्रयागराज।इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं डॉ. दीनानाथ प्रोफेसर सी.एम.पी. डिग्री कालेज रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा पर, एकता पर तथा जीवन में संघर्ष पर बल दिया उनका मूल मंत्र रहा शिक्षित बनो, संगठित हो तथा संघर्ष करो। डॉ. दीनानाथ एवं अन्य वक्तागण एस.के.सिंह,शम्शुदोहा, शरद अग्निहोत्री, रिंकु भारती, जयंती हुड्डा,कालींदर, मकदूम फूलपुरी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। भीमराव अम्बेडकर जयंती…
