इफको द्वारा किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

 प्रयागराज।प्रधानमंत्री  के किसानों की आय दुगनी करने के आहवान के मद्देनजर इफको प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी जी के निर्देश पर इफको फूलपुर इकाई स्थानीय गांवों में जाकर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, एस सी तिवारी उप महाप्रबंधक (विपणन), अक्षय पांडेय (क्षेत्रीय अधिकारी ),कोर्डेट से सुमित तेवतीया बेलहा बाँध गांव फूलपुर तहसील में जाकर ग्राम प्रधान-अजीत पटेल की मौजूदगी में किसानों से मिले तथा नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी को मसूर व  अरहर की दाल में कैसे नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग करना है। इसके अतिरिक्त गांव में चौपाल लगाई गई जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना तथा कई भ्रांतियों को दूर किया गया। नैनो उर्वरक फसल, मिट्टी एवं पर्यावरण अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *