11
Aug
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में दधिकांदों मेला के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से मेले के सकुशल आयोजन के सम्बंध में सुझाव भी मांगे गये, जिसपर समितियों के सदस्यों के द्वारा ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों, साफ-सफाई एवं मार्गों को ठीक कराये जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों…
