अधिकारी किसानों के बीच जाए,उनकी समस्याओं का समाधान करें – रामनाथ ठाकुर

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पहुँचे वाराणासी,किसानों के साथ सीधा संवाद 

 फीड बैक,एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

वाराणासी । जिले के कृषि विज्ञान केंद्र वाराणासी में गुरूवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर वाराणासी की ओर से आयोजित एक किसान संवाद कार्यक्रम में गुरुवार को देश के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भाग लिया। जहाँ कार्यक्रम का सुभारम्भ केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉक्टर नवीन सिंह ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंग बस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एफपीओ एवं किसानों द्वारा प्रदर्शित किए गए उनके उत्पादों का सभी स्टालों पर जाकर उत्पादों का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए अचार मुरब्बा,आदि कई उत्पादों का निरीक्षण किया।

वही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरे देश में 29 मई से चल रहा था, जो 12 जून को आखिरी दिन है जो इसका आज वाराणासी में समापन किया गया। जिसमे वैज्ञानिकों ने पूरे देश में 1करोड़ आठ लाख चौरासी हजार किसानों के बीच पहुँचे है।और उनको नई तकनीकी से खेती करने के लिए बताया गया।

 विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल सभी कृषि वैज्ञानिकों को बधाई दी। अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी किसानों के बीच जाए,उनकी समस्याओं का समाधान करें।किसानों को असली बीज,असली खाद मिले।ताकि किसान के पैदावार अच्छी हो।किसान पुरानी पद्धति को अपनाए प्राकृतिक खेती पर जोर दे।किसानों की आय कैसे बढ़े अधिकारी किसानों को सरल भाषा में समझाए।कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र वाराणासी परिसर में सिंदूर,आम का पेड़  लगाकर उसकी सिंचाई की गई।

इस दौरान डा. सजंय कुमार सिंह उप महानिदेशक उद्यान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की वाराणसी में सब्जी उत्पादन की अपार संभवनायें हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वाविद्यालय, अयोध्या के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया की विकसित कृषि संकल्प अभियान को अपार सफलता मिली हैं। डॉ सिँह ने कहा की वाराणसी में गठित तीन टीमें पिछले पंद्रह दिनों में एक सौ पेंतीस गांव में लगभग तीस हजार किसानो से सीधा संवाद स्थापित किया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रऔद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य श्री शैलेन्द्र रघुबंशी ने किसानों को नर्सरी एवं बागवानी के लिए प्रेरित किया। स्वागत सम्बोधन, निदेशक प्रसार डा0 राम बटुक सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार जी ने किया। मंच संचालन डॉ. राहुल कुमार सिँह ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य के. वि. के. के वैज्ञानिक डॉ प्रतीक्षा, डॉ. मनीष पाण्डेय, श्री प्रकाश, राणा पीयूष, अरविन्द, देवमानी एवं अशोक सहित लगभग ढाई सौ किसानों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *