27
Jan
राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने देशभक्ति के उमंग के साथ भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। इस्पात स्टेडियम में आयोजित समारोह में आरएसपी के 2000 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जिसे हजारों राउरकेलावासियों ने देखा। इस अवसर पर आरएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और 51 टुकड़ियों द्वारा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बैंड की धुन पर शानदार परेड की सलामी ली। शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से स्काउट, गाइड, सैन्य और असैनिक दलों, आरएसपी की अग्निशमन सेवाएँ और सेल हॉकी अकादमी के दलों ने…
