13
Mar
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के काल्टा लौह खदान में कर्मचारियों और हितधारकों को सुरक्षित पेयजल का सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक और कर्मचारी कल्याण पहल के तहत, 3 मार्च, 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (बीआईएम-टीआईएम-केआईएम), हिमांशु मिश्रा द्वारा काल्टा लौह खदान में 2 पेय जल शोधक मशीनों का उद्घाटन किया गया। एक इकाई को खनन स्थल कार्यालय में स्थापित किया गया है, जबकि अन्य को कैंटीन में लगाया गया है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), बीआईएम-टीआईएम-केआईएम, श्री एन सी पंडा, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा - बीआईएम-टीआईएम-केआईएम), परिमल बंसल, सहायक महाप्रबंधक (सिविल एवं सीएसआर-बीआईएम-टीआईएम-केआईएम), बी दत्ता, उप प्रबंधक (मानव संसाधन…
