24
May
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के सतर्कता विभाग ने प्लांट के गैर-कार्यपलाक के लिए एक नया निवारक सतर्कता कार्यक्रम ‘सजग’ शुरू किया है। इस पहल का पहला सत्र 24 मई, 2025 को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य महा प्रबंधक (सतर्कता), श्री सुब्रत प्रहराज और ए.सी.वी.ओ., आर.एस.पी. और मुख्य महा प्रबंधक (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास), श्री पी.के.साहू उपस्थित थे। एक दिवसीय कार्यक्रम में आर.एस.पी. के विभिन्न विभागों के 70 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, सुब्रत प्रहराज ने दिन-प्रतिदिन के कार्यों में निष्ठा और सतर्कता…
