07
Aug
राउरकेला। देश भर में पालित राष्ट्रीय हस्थकरघा दिवस के साथ इस्पात नगरी राउरकेला के हृदयस्थल में परिवर्तन की एक उल्लेखनीय कहानी रची जा रही है—एक ऐसी कहानी जहाँ परम्परा के धागों को सशक्तिकरण और अवसर के ताने-बाने में बुना जा रहा है। इस सबके बीच, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा अपने सीएसआर पहल के तहत स्थापित दीपिका हस्त करघा, एक जीवंत हस्थकरघा बुनाई इकाई है जिसे क्षेत्र के प्रमुख परोपकारी संगठनों में से एक, दीपिका महिला संघति द्वारा देखभाल और प्रतिबद्धता के साथ सँवारा एवं सींचा जा रहा है। दीपिका महिला जागृति संस्थान, सेक्टर-2 के परिसर में स्थित, यह केंद्र…
