OBARA

मतदान स्थल दूर किए जाने पर भाजयुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मतदान स्थल दूर किए जाने पर भाजयुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ओबरा (सोनभद्र)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपकर मतदान स्थल परिवर्तन को लेकर आपत्ति जताई। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि विकास खंड चोपन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 13 के सैकड़ों मतदाताओं का नाम नवीन प्रकाशित मतदाता सूची में पूर्व के नजदीकी मतदान स्थल के स्थान पर लगभग 10 किलोमीटर दूर कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि मतदान स्थल की दूरी बढ़ जाने से चुनाव के समय मतदाताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, जिससे मताधिकार के प्रयोग में बाधा उत्पन्न हो…
Read More
नाबालिग से दुष्कर्म,पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाबालिग से दुष्कर्म,पुलिस ने दर्ज किया मामला

ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किशोरी शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान जगह पाकर तीन युवकों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़िता मजदूरी का काम करती है। आरोपियों में से एक युवक पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण…
Read More
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी संकट में सहारा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी संकट में सहारा

ओबरा (सोनभद्र)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने कठिन समय में एक परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान किया है। ओबरा निवासी पंकज कुमार की पत्नी अनीता कुमारी का 15 नवंबर को प्रसव के दौरान निधन हो गया था। आकस्मिक घटना के बाद परिवार ने धार्मिक संस्कार पूरे किए। इसके पश्चात 27 नवंबर को पंकज कुमार ने ओबरा स्थित एसबीआई वीआईपी रोड शाखा में पहुंचकर बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दी।खाता विवरण की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका अनीता कुमारी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत थीं। बैंक द्वारा बीमा दावा से संबंधित…
Read More
युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान,परिजनों में मचा कोहराम

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान,परिजनों में मचा कोहराम

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 02 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 33 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान स्वर्गीय भरत झा के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे अपने पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे के तहत परियोजना में नौकरी मिली थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।घटनाक्रम के अनुसार, बीती रात जब संदीप घर लौटे तो वहां केवल उनके छोटे भांजा और भांजी…
Read More
शिक्षा के द्वार से दूर ओबरा का बचपन,मुख्य चौराहे पर भीख मांगते मासूम,प्रशासन बेखबर

शिक्षा के द्वार से दूर ओबरा का बचपन,मुख्य चौराहे पर भीख मांगते मासूम,प्रशासन बेखबर

ओबरा/सोनभद्र- औद्योगिक नगरी ओबरा का मुख्य चौराहा इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता का आईना बन गया है, जहाँ हनुमान मंदिर के सामने प्रतिदिन बड़ी संख्या में मासूम बच्चे भीख मांगकर अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। लगभग 3 से 13 वर्ष की आयु के 20 से 25 बच्चों का यह समूह, जो शिक्षा और पोषण से वंचित है, यहां आने वाले भक्तों और आम नागरिकों के सामने हाथ फैलाता नजर आता है। जाँच-पड़ताल से पता चला है कि ये बच्चे स्थानीय भलुआ टोला के निवासी हैं और अत्यधिक गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं। कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो…
Read More
शारदा मंदिर–बिल्ली स्टेशन रोड पर बना जानलेवा ब्रेकर

शारदा मंदिर–बिल्ली स्टेशन रोड पर बना जानलेवा ब्रेकर

आये दिन दोपहिया वाहन गिरकर हो रहे हैं चोटिल ओबरा/ सोनभद्र। शारदा मंदिर से बिल्ली स्टेशन रोड पर बनाया गया ऊँचा ब्रेकर अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को स्कूटी सवार एक व्यक्ति ब्रेकर पार करते समय असंतुलित होकर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ब्रेकर अत्यधिक ऊँचा और अवैज्ञानिक तरीके से बनाया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती…
Read More
300 फीट गहराई में रेस्क्यू जारी,कमिश्नर–IG–NDRF DIG मौके पर

300 फीट गहराई में रेस्क्यू जारी,कमिश्नर–IG–NDRF DIG मौके पर

ओबरा/सोनभद्र-: बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार शाम बड़ा हादसा उस समय हुआ जब रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में पहाड़ी का विशाल हिस्सा अचानक टूटकर लगभग 300 फीट नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा और कई मजदूर मलबे में दब गए।हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एडीशनल एसपी, एसडीएम, सीओ ओबरा, एडीजी, विंध्याचल मंडल के कमिश्नर राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह और एनडीआरएफ के डीआईजी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए और रातभर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी रहीं।भारी चट्टानों और गहरी खदान के कारण रेस्क्यू…
Read More
अभाविप की महाविद्यालय इकाई का गठन, आनंद अग्निहोत्री बने अध्यक्ष व कार्तिक तिवारी मंत्री

अभाविप की महाविद्यालय इकाई का गठन, आनंद अग्निहोत्री बने अध्यक्ष व कार्तिक तिवारी मंत्री

ओबरा/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवीन इकाई गठन समारोह मंगलवार को महाविद्यालय परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ पहले सत्र में उद्घाटन एवं संबोधन, जबकि दूसरे सत्र में निर्वाचन कर नई इकाई का गठन किया गया।इस दौरान सत्र 2024–25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र 2025–26 की नई इकाई की घोषणा विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने की। नई इकाई में आनंद अग्निहोत्री को इकाई अध्यक्ष और कार्तिक तिवारी को इकाई मंत्री मनोनीत किया गया। चयन के बाद सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक…
Read More
एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

तालचेर। एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने वैश्विक थीम, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के तहत एक विशेष सुबह के सत्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में योग गुरु एनटीपीसी कनिहा के नेतृत्व में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया। इस समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें एनटीपीसी तालचेर कनिहा के कार्यकारी निदेशक  के. नरसिम्हा रेड्डी  सत्य राम कृष्ण, जीएम (ओएंडएम),  समरपिता देवासी, जीएम (तकनीकी सेवा),  मनोरंजन पाणिग्रही जीएम (ईएमडी),  नवनीत कुमार, मानव संसाधन प्रमुख, विभाग प्रमुख, कर्मचारी और एनटीपीसी कनिहा योग अभ्यासकर्ता शामिल…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के आईजीएच डॉक्टरों द्वारा थायराइड की सफल शल्यचिकित्सा 

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के आईजीएच डॉक्टरों द्वारा थायराइड की सफल शल्यचिकित्सा 

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अंतर्गत इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के कुशल डॉक्टरों की एक टीम ने चिकित्सा विशेषज्ञता और टीमवर्क के एक उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 34 वर्षीय महिला और आरएसपी कर्मचारी की पत्नी सीमांजलि नंदी पर एक बेहद चुनौतीपूर्ण थायराइड शल्यचिकित्सा सफलतापूर्वक की, जो पिछले तीन वर्षों से गर्दन में सूजन (थायराइड) से पीड़ित थी।  डिफ्यूज कोलाइड गोइटर से पीड़ित सुश्री नंदी ने सूजन के कारण होने वाली असुविधा और कार्यात्मक समस्याओं के साथ सर्जिकल ओपीडी से संपर्क किया था। गहन नैदानिक ​​मूल्यांकन और परामर्श के बाद, रोगी को सर्जिकल हस्तक्षेप से गुजरने की सलाह दी…
Read More