News

एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

हजारीबाग / केरेडारी: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शुक्रवार को परियोजना प्रभावित पेटो गाँव में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस वितरण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके अलावा, परियोजना ने केरेडारी में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया, जिसमें 147 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई। इस कैंप में बुखार, सर्दी, खांसी जैसी बीमारियों की मुफ्त जाँच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। परियोजना के उप महाप्रबंधक  बी. नवीन कुमार ने स्वयं उपस्थित…
Read More
पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव के मिडिल स्कूल में नई पुस्तकालय का उद्घाटन

पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव के मिडिल स्कूल में नई पुस्तकालय का उद्घाटन

हजारीबाग। बड़कागाँव स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल में आज पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (PBCMP) की सीडी सीएसआर पहल के तहत एक नई पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस पुस्तकालय के उद्घाटन से क्षेत्र में शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई है, जिससे लगभग 300 छात्रों को लाभ मिलेगा। पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि श्रीमती तजीन फैज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार स्वरूप उन्हें एक गुलदस्ता भेंट किया। नवगठित पुस्तकालय में गणित, साहित्य, कथा, जीवनी और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न…
Read More
पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की 100 वीं माइन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की 100 वीं माइन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

हजारीबाग, – पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट (PB-CMP) ने अपनी 100वीं माइन/पिट सुरक्षा समिति की बैठक का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने की। बैठक में NTPC, थ्रिवेनी सैनीक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (TSMPL), CBCMP और KDCMP के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान, 30 सितंबर 2016 को हुई पहली सुरक्षा समिति बैठक के बाद से हासिल की गई प्रमुख सुरक्षा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। समिति ने सुरक्षा मानकों को लगातार बेहतर बनाने और खनन कार्यों में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की। फैज…
Read More
फियो भारत के बाह्य क्षेत्र पर आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है-फियो अध्यक्ष, अश्विनी कुमार

फियो भारत के बाह्य क्षेत्र पर आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है-फियो अध्यक्ष, अश्विनी कुमार

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 का स्वागत किया, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के बाह्य क्षेत्र के लचीलेपन को रेखांकित करता है। फियो के अध्यक्ष ने चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिदृश्य से निपटने में सरकार के प्रयासों की सराहना की और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता तथा सतत विकास पर निरंतर नीतिगत फोकस की आवश्यकता पर बल दिया।  फियो की कुछ प्रमुख सिफ़ारिशों में शामिल हैं: निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना: प्रक्रियाओं का सरलीकरण, लेनदेन लागत में कमी और नवाचार तथा प्रौद्योगिकी को अपनाना।  बाज़ार विविधीकरण: जोखिमों को कम करने के लिए पारंपरिक गंतव्यों से परे…
Read More
सुषमा के स्नेहिल सृजन”…

सुषमा के स्नेहिल सृजन”…

छंद-चौपाई ”स्नेहिल सृजन:जीवन के दो पहियों पर”~~~~~~~~अपनों का जब मिले सहारा।जीवन बनता सुखद दुबारा।।दो पहियों की सुलभ सवारी।लगती सबको अति ही प्यारी।। माँ की हँसी पिता का साया।बालक के भी मन को भाया।।चले साइकिल पथ मुस्काता।सपनों का रथ आगे जाता।। पथ की दूरी घटती जाए।हरीतिमा मन को है भाए।।साथ प्रेम मिलता जब प्यारा।चमके जीवन सुखद सहारा।। दो पहियों पर गढ़ें कहानी।कोमल यादों की ये बानी।।’सुषमा’ सुंदर प्रीत निभाती।जीवन को शुभ पथ दिखलाती।। धैर्य बने जीवन की पूँजी।सुख-दुख संगत बांधें कुंजी।।हर बाधा को सरल बनाएँ।खुशियों में ही समय बिताएँ।। चक्र समय का जब भी घूमे।स्नेहिल छाया पीछे चूमे।।रथ सपनों का बढ़ता…
Read More
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले असीम अरुण

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले असीम अरुण

यूपी के समाज कल्याण मंत्री ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा लखनऊ: समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वृहस्पतिवार को नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मंत्री असीम अरुण ने उद्योग मंत्री से विभागीय मुद्दों के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र कन्नौज में औद्योगिक विकास के लिए कार्यनीतियों के निर्माण और उनके कार्यान्वयन विकास की आवश्यकताओं को लेकर अहम चर्चा की।  समाज कल्याण मंत्री ने सामाजिक कल्याण के लिए कन्नौज सहित प्रदेश में रोज़गार के…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 के रखरखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी पर तैनात गार्डो आदि के व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सीसी कैमरा में विगत दिवसो की रिकॉर्डिंग की चेकिंग, फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश सिंह, सहायक जिला…
Read More
औराई-मिर्जापुर मार्ग जाम पर जिलाधिकारी ने संभाली कमान

औराई-मिर्जापुर मार्ग जाम पर जिलाधिकारी ने संभाली कमान

*जिलाधिकारी के अपील का दिखा असर, श्रद्धालुओं के लिए जनपदवासियों ने किया नाश्ते ,भोजन ,पानी आदि का प्रबंध* भदोही / महाकुम्भ-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विंध्याचल होकर प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण औराई-मिर्जापुर मार्ग, चिल्ह तिराहे पर मिर्जापुर प्रशासन द्वारा गाड़ियों के रोकने व रेलवे फाटक बंद हो जाने से अत्यधिक जाम की सूचना पर जिलाधिकारी विशाल सिंह तुरंत पहुंचकर कमान संभालते हुए जाम खुलवाया। जिलाधिकारी ने राजमार्ग पर बनाए गए सभी पांचो होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधाओं सुनिश्चित…
Read More
वितरण क्षेत्र के समग्र सुधार के लिए उपाय सुझाने हेतु भारत सरकार द्वारा गठित मंत्री समूह की पहली बैठक हुई

वितरण क्षेत्र के समग्र सुधार के लिए उपाय सुझाने हेतु भारत सरकार द्वारा गठित मंत्री समूह की पहली बैठक हुई

इसके अध्यक्ष केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नायक, संयोजक उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा हैं लखनऊ:  देश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु राज्य डिस्कॉम की स्थिति को सुधारना अत्यन्त आवश्यक है। डिस्कॉमो की वर्तमान और भविष्य की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने हेतु विस्तृत अध्ययन करने और सुझावों के लिये भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नायक की अध्यक्षता में 07 सदस्यीय मंत्रियों की कमेटी बनायी गयी है। इस कमेटी के सदस्य एवं संयोजक उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी है। इस कमेटी कें आंध्र प्रदेश, राजस्थान,…
Read More
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण युवाओं का हुनर देखेगा देश

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण युवाओं का हुनर देखेगा देश

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में  आगरा में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 और आरएसईटीआई 2.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में आठ राज्यों के प्रतिनिधि कौशल विकास के नए आयामों पर मंथन कर रहे हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव पंकज यादव ने की। इस अवसर पर मिशन निदेशक अभिषेक सिंह, एमडी/सीईओ, एसआरएलएम/एसएसडीएम, आरएसईटीआई और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सहित अन्य आठ राज्य /केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख के प्रतिनिधि…
Read More