नारी शक्ति सीएलएफ का किया गया गठन

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के  खुटहा ग्राम पंचायत में बुधवार को नारीशक्ति सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजगढ गजेन्द्र प्रताप सिंह रहे।

वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएलएफ के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे अध्यक्ष भाग्यमनी, सचिव सुनीता, कोषाध्यक्ष शबाना बेगम, उपाध्यक्ष सविता एवं उपसचिव  अंजलि को चुना गया। शासन की योजनाओं के बारे में समूह की समस्त महिलाओं को बताया गया।  संकुल स्तरीय संघ द्वारा अपने वित्तीय वर्ष की कार्य योजना तैयार की गई पिछले वर्ष किए गए कार्यों का अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक सुरेंद्र सोनी, ब्लॉक राजगढ़ के एडीओ आईएसबी, खंड मिशन प्रबंधक रोहित, विपिन, ग्राम प्रधान सहित समस्त समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *