News

बीएसएल में आंतरिक संसाधनों से विकसित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन

बीएसएल में आंतरिक संसाधनों से विकसित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन

बोकारो । इस्पात संयंत्र ने संचालन उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। सीओ एंड सीसी विभाग के साइलो संख्या-31 से नवस्थापित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन 02 मार्च को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण)  शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ)  अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) श्री प्रकाश कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसी)  भास्कर प्रसाद सहित सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस एवं सीओ एंड सीसी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे. सीओ एंड सीसी विभाग स्थित साइलो संख्या-29 एवं साइलो संख्या–31 से…
Read More
सेवा संकल्प’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बीसीसीएस मानव संसाधन निदेशालय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सेवा संकल्प’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बीसीसीएस मानव संसाधन निदेशालय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

धनबाद। मानव संसाधन निदेशालय के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प’ प्रस्ताव के क्रियान्वयन एवं मानव संसाधन की भूमिका के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। इस अवसर पर निदेशालय के अंतर्गत सभी महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें से कुछ अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक का उद्देश्य दिनांक 24 फरवरी 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अंगीकृत “सेवा संकल्प प्रस्ताव” की अवधारणा को प्रसारित करना तथा उसके अनुरूप मानव संसाधन विभाग द्वारा किए जाने…
Read More
एनटीपीसी अंता द्वारा ग्राम धतूरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

एनटीपीसी अंता द्वारा ग्राम धतूरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बारा । नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एनटीपीसी अंता ने ग्राम धतूरिया में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी अंता चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि एनटीपीसी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी एवं सतत विकास को अपनी प्राथमिकता मानता है। निगम की CSR पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने, शैक्षणिक उन्नयन, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा आजीविका उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर गति दी जा रही है। इस…
Read More
एनटीपीसी द्वारा 4वीं एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता को समर्थन

एनटीपीसी द्वारा 4वीं एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता को समर्थन

लखनऊ। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय ने 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 4वीं एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता को समर्थन प्रदान किया। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी (आईएएस) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 266 महिला तीरंदाजों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण, उत्तर प्रदेश द्वारा पैरा ओलंपियन सुहास एल.वाई. (आईएएस), सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग,…
Read More
समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त  वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – श्रीमती अर्चना अग्रवाल

समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – श्रीमती अर्चना अग्रवाल

बीसीसीएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत पूर्वी टुंडी स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय के नव-निर्मित छात्रावास का उद्घाटन बीसीसीएल द्वारा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेषकर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियाँ संचालित - मथुरा प्रसाद महतो धनबाद। बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के अंतर्गत पूर्वी टुंडी, पोखरिया, धनबाद स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय के नव-निर्मित छात्रावास परिसर का उद्घाटन दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर टुंडी क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पोबिया देवी…
Read More
सुरक्षित भारत की दिशा में हो गंभीर आत्ममंथन….

सुरक्षित भारत की दिशा में हो गंभीर आत्ममंथन….

04 मार्च राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस:    - सुरेश सिंह बैस "शाश्वत" राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की कार्यसंस्कृति और नागरिक जिम्मेदारी की परीक्षा है। इसकी स्थापना 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा की गई थी। उद्देश्य स्पष्ट था,औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाना, कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना।परंतु पाँच दशकों से अधिक समय बाद भी प्रश्न यह है,क्या हमने सुरक्षा को संस्कृति का हिस्सा बनाया है, या यह अब भी केवल एक सप्ताह का अभियान भर है? भारत विश्व की तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। निर्माण, खनन, ऊर्जा, परिवहन और अवसंरचना क्षेत्रों…
Read More
रंगों की खुशियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता का संकल्प: सुरक्षित होली की ओर एक जिम्मेदार पहल

रंगों की खुशियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता का संकल्प: सुरक्षित होली की ओर एक जिम्मेदार पहल

04 मार्च होली के अवसर पर उमेश कुमार सिंहहोली भारत का एक अत्यंत लोकप्रिय और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पर्व है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाता है। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, क्षमा, संवाद और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर मन की दूरियां मिटाते हैं और नई शुरुआत का संदेश देते हैं। हालांकि बदलते समय के साथ होली के स्वरूप में भी परिवर्तन आया है। बाजार में उपलब्ध अनेक रंगों में अब कृत्रिम रसायनों का प्रयोग होने लगा है, जो त्वचा, बालों, आंखों और श्वसन तंत्र…
Read More
भारतीय त्योहार होली : रंग, राग और रस की अद्भुत परंपरा…

भारतीय त्योहार होली : रंग, राग और रस की अद्भुत परंपरा…

04 मार्च होली के अवसर पर - - सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"   भारत की सांस्कृतिक विरासत में यदि कोई ऐसा पर्व है जो समूचे समाज को रंग, उमंग और अनंत उल्लास से सराबोर कर देता है, तो वह है होली रंग रंगीली मस्ती और पारंपरिक त्योहार। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह उत्सव केवल रंग खेलने का दिन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक संदेश, कृषि-चक्र की पूर्णता और लोकजीवन की मस्ती का विराट उत्सव है। होली भारतीय जीवन-दर्शन की उस सहजता का प्रतीक है, जहाँ जीवन के सारे भेदभाव रंगों में घुलकर एकाकार हो जाते हैं।होली का मूल आधार होली के साथ जुड़ी प्रह्लाद- होलिका…
Read More
रिश्तों को फिर से रंगने का पर्व है होली…..

रिश्तों को फिर से रंगने का पर्व है होली…..

04 मार्च होली के अवसर पर डा. पंकज भारद्वाज  फाल्गुन की बयार जब हवा में घुलती है तो केवल अबीर-गुलाल ही नहीं उड़ते, मन के भीतर जमी परतें भी हल्की होने लगती हैं। होली को अक्सर हम रंग खेलने, पकवान बनाने और हुड़दंग तक सीमित कर देते हैं, जबकि यह पर्व हमारे सामाजिक और पारिवारिक जीवन की गहराइयों से जुड़ा हुआ है। यह केवल चेहरे रंगने का अवसर नहीं, बल्कि संबंधों में आई कड़वाहट को धोकर उन्हें फिर से प्रेम के रंग में रंगने का सुअवसर है। भारतीय संस्कृति में होली का उल्लेख प्राचीन काल से मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की…
Read More
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री

*धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने…
Read More