NEW DELHI

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा बायपास और NH-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन को 4-लेन करने का किया आग्रह, मंत्री ने दिया शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन रायपुर, / उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का…
Read More
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वटवा गुजरात में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वटवा गुजरात में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण

नई दिल्ली । रेल मंत्री ने कोचिंग टर्मिनल वटवा  के प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टर्मिनल के अलाइनमेंट एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।  रेल मंत्री ने पिटलाइनों और स्टेबलिंग लाइनों को और बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही अहमदाबाद-वटवा सेक्शन के चौगुनीकरण (Quadrupling) के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे अहमदाबाद के लिए अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को सुगम बना जा सके। यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेलवे अवसंरचना…
Read More
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों का निरीक्षण किया

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों का निरीक्षण किया

प्रत्येक यात्री की गरिमा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता - महाप्रबंधक, राजेश कुमार पांडे होली पर्व के दौरान, यात्रा सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे पूरी तरह तैयार नई दिल्ली। आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के मद्देनजर, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने आज नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा और स्वच्छता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना था। महाप्रबंधक के साथ दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पुष्पेश रमन त्रिपाठी और उत्तर रेलवे मुख्यालय के…
Read More
एक मार्च शून्य भेदभाव दिवस:समानता का संकल्प और समाज की परीक्षा

एक मार्च शून्य भेदभाव दिवस:समानता का संकल्प और समाज की परीक्षा

  - सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"  एक मार्च को मनाया जाने वाला शून्य भेदभाव दिवस केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना की कसौटी है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनएआइडीएस ने एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति व्याप्त पूर्वाग्रह और सामाजिक बहिष्कार के विरोध में की थी। आज यह दिवस हर प्रकार के भेदभाव जाति, धर्म, लिंग, वर्ग, भाषा, रंग, आयु, लैंगिक पहचान या दिव्यांगता के विरुद्ध वैश्विक संकल्प का प्रतीक बन चुका है। भारत का संविधान समानता, स्वतंत्रता और गरिमा का अधिकार देता है। अनुच्छेद 14 से 17 तक स्पष्ट रूप से भेदभाव निषेध की बात कही गई है। फिर भी प्रश्न यह है कि क्या सामाजिक व्यवहार में यह…
Read More
वैवाहिक जीवन में समायोजन की समस्या: कारण,चुनौतियाँ और प्रभावी समाधान

वैवाहिक जीवन में समायोजन की समस्या: कारण,चुनौतियाँ और प्रभावी समाधान

डॉ. मनोज कुमार तिवारी  अध्ययनों के अनुसार लगभग 22.6% महिलाएं और लगभग 20.70% पुरुष वैवाहिक समायोजन की समस्या का सामना करते हैं। दुखी वैवाहिक जीवन जीने वाले व्यक्तियों में खुशहाल वैवाहिक जीवन जीने वालों की तुलना में अवसाद से पीड़ित होने की संभावना 25 गुना अधिक होती है। 2-3 वर्ष में जोड़े एक-दूसरे को समझने लगते हैं और अपने जीवन स्थितियों को स्वीकार करने लगते हैं। जो लोग अपने दृष्टिकोण को बदल नहीं पाते या जीवन में बदलाव नहीं ला पाते, वे समायोजन की समस्या का सामना करते हैं। निराशा का दौर आने लगता है जब "सपनों का राजकुमार" अपनी चमक खो बैठता है या "प्रिय पत्नी" उम्मीदों पर खरी न…
Read More
नारी शक्ति का बहुआयामी दस्तावेज: ‘महिला सशक्तिकरण’ पर एक गंभीर विमर्श

नारी शक्ति का बहुआयामी दस्तावेज: ‘महिला सशक्तिकरण’ पर एक गंभीर विमर्श

उमेश कुमार सिंह समावेशी विकास और सशक्त राष्ट्र-निर्माण के वर्तमान वैश्विक विमर्श में नारी सशक्तिकरण अब केवल सामाजिक बहस का विषय नहीं, बल्कि नीति-निर्माण और लोकतांत्रिक सुदृढ़ता का केंद्रीय आधार बन चुका है। इसी व्यापक और समकालीन दृष्टि को केंद्र में रखकर एडिशन पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. संजय कुमार राय, सोनी राय की पुस्तक “महिला सशक्तिकरण: सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक आयाम” एक गंभीर, शोधपरक और विश्लेषणात्मक कृति के रूप में सामने आती है। यह पुस्तक महिला सशक्तिकरण के बहुआयामी स्वरूप को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से लेकर आधुनिक संवैधानिक प्रावधानों, नीतिगत सुधारों और वैश्विक परिदृश्य तक क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत करती है। लेखकों ने स्पष्ट किया है कि…
Read More
होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लागू

होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लागू

नई दिल्ली । आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा आनन्द विहार (ट.) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग (आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर/आउटवर्ड रेलवे पार्सल बुकिंग सहित) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 01 मार्च से 03 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 एवं 14/15, आनन्द विहार (ट.) के प्लेटफार्म संख्या 2/3, साथ ही अन्य मण्डलों से चलकर इन प्लेटफार्मों पर लोडिंग/अनलोडिंग के लिए रुकने वाली गुजरने वाली ट्रेनों पर…
Read More
एनजीओ: सेवा, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के द्योतक

एनजीओ: सेवा, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के द्योतक

- सुरेश सिंह बैस "शाश्वत" 27 फरवरी विश्व एनजीओ दिवस : प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मनाया जाने वाला विश्व एनजीओ दिवस विश्वभर में गैर-सरकारी संगठनों के योगदान को मान्यता देने और उनकी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। आज के समय में जब शासन-व्यवस्था जटिल होती जा रही है और सामाजिक चुनौतियाँ बहुआयामी रूप ले चुकी हैं, तब एनजीओ लोकतंत्र की एक सशक्त सहायक शक्ति के रूप में उभरे हैं। भारत में सेवा और लोककल्याण की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। ‘दान’, ‘सेवा’ और ‘परमार्थ’ की भावना हमारे सांस्कृतिक मूल्यों में रची-बसी है। आधुनिक अर्थों में एनजीओ भले…
Read More
अतिथि बनकर जाएं तो न दिखाएं नखरे…..

अतिथि बनकर जाएं तो न दिखाएं नखरे…..

डा. पंकज भारद्वाज भारतीय संस्कृति में “अतिथि देवो भवः” केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जीवन-मूल्य है। हमारे यहाँ अतिथि का आगमन शुभ माना जाता है। घर की रसोई में हलचल बढ़ जाती है, बैठक सजी-धजी लगने लगती है और मन में एक सहज उत्साह जाग उठता है कि आने वाला व्यक्ति अपनेपन और आदर का अनुभव करे। परंतु विडंबना यह है कि कभी-कभी कुछ अतिथि अनजाने में ही इस आत्मीयता पर पानी फेर देते हैं सिर्फ इस कारण कि वे चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या परोसे गए नाश्ते को लेकर नखरे दिखाने लगते हैं। आज के बदलते समय में खान-पान की पसंद-नापसंद स्वाभाविक है। किसी को…
Read More
तकनीकी दावों की पारदर्शिता पर उठते सवाल

तकनीकी दावों की पारदर्शिता पर उठते सवाल

डा. पंकज भारद्वाज देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय, शोध संस्थान और निजी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में आयोजित एक एआई समिट के दौरान प्रस्तुत एक “एआई डॉग” को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस प्रकरण ने न केवल संबंधित विश्वविद्यालय की साख पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि शोध अनुदान और पारदर्शिता की व्यापक बहस भी छेड़ दी है। बताया गया कि एक प्रमुख निजी विश्वविद्यालय, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई से जुड़ी अपनी उपलब्धियों के प्रदर्शन के दौरान एक रोबोटिक डॉग…
Read More