NATIONAL

भारतीय रेलवे अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता करेगा दोगुनी 

भारतीय रेलवे अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता करेगा दोगुनी 

प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने, भीड़भाड़ कम करने और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार लाने के लिए किया जाएगा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व्यस्त स्टेशनों पर यातायात सुगम बनाने के लिए क्षमता वृद्धि के लाभों को प्राप्त करने हेतु जोन से अल्पकालिक और मध्यम अवधि के उपायों की है दरकार  उत्तर रेलवे के 10 रेलवे स्टेशन भी शामिल नई दिल्ली । यात्रा की मांग में लगातार हो रही तीव्र वृद्धि को देखते हुए, अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों की नई रेल गाड़ियों के संचालन की क्षमता को वर्तमान स्तर से…
Read More
जेलों में निरूद्ध नौनिहालों का भविष्य क्या…? 

जेलों में निरूद्ध नौनिहालों का भविष्य क्या…? 

 - सुरेश सिंह बैस "शाश्वत" भारत में जेलों में पल रहे नौनिहालों का भविष्य वाकई में गंभीर संकटों से घिरा हुआ है। ऐसे बच्चों के जीवन और व्यक्तित्व के विकास की संभावना जेल की दीवारों के भीतर लगभग अवरुद्ध हो जाती है, जिससे उनका बचपन अंधकारमय हो जाता है। छत्तीसगढ़ जब मध्य प्रदेश के अंतर्गत आता था तब मैंने भी बंदी कल्याणारार्थ  किरण परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर जेल में कई वर्ष कार्य किया था। जिसके तहत बंदी कल्याण के सभी कार्यों को करने की जिम्मेदारी थी। चाहे वह कानूनी हो पुनर्वास और शिक्षा हो या अन्य मानवीय समस्याओं का समाधान हो। यह बहुत…
Read More
डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 : ज्योतिष, काल-विज्ञान और समकालीन विश्व का दर्पण

डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 : ज्योतिष, काल-विज्ञान और समकालीन विश्व का दर्पण

पुस्तक समीक्षा : समय, समाज और संसार का ज्योतिषीय दर्पण उमेश कुमार सिंह भारतीय ज्योतिष साहित्य की समृद्ध परंपरा में “डायमंड वार्षिक राशिफल 2026” एक ऐसी कृति के रूप में सामने आती है, जो केवल भविष्यकथन तक सीमित न रहकर समय, समाज, राष्ट्र और विश्व की समग्र चेतना को स्पर्श करती है। पं. रमेश भोजराज द्विवेदी द्वारा रचित यह ग्रंथ ज्योतिष को एक जीवंत, गतिशील और कर्मप्रधान विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करता है। यह पुस्तक उन पाठकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो ज्योतिष को अंधविश्वास नहीं, बल्कि काल-विज्ञान और जीवन-दर्शन के रूप में समझना चाहते हैं। डायमंड पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 जिसके लेखक पं. रमेश…
Read More
काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ: महापौर व डिप्टी सीएम ने पीएम को सौंपा आमंत्रण

काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ: महापौर व डिप्टी सीएम ने पीएम को सौंपा आमंत्रण

*​72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी को मिला मेजबानी का गौरव* *​4 से 11 जनवरी तक सिगरा स्टेडियम में जुटेगा देशभर के खिलाड़ियों का रेला, नंदू-नीरा होंगे शुभंकर* ​वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' विजन के तहत उनकी अपनी कर्मभूमि काशी अब खेल जगत के एक बड़े गौरवशाली अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 4 जनवरी 2026 से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस खेल महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के क्रम में…
Read More
कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर योगिता मंडावी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर / छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान…
Read More
उन्नाव रेप काण्ड के आरोपी की सजा अदालत द्वारा निलम्बित किए जाने से आक्रोश, निकाला गया प्रतिरोध मार्च 

उन्नाव रेप काण्ड के आरोपी की सजा अदालत द्वारा निलम्बित किए जाने से आक्रोश, निकाला गया प्रतिरोध मार्च 

 उन्नाव रेप कांड में उम्रकैद काट रहे अपराधी नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा स्थगित किए जाने और बलात्कारियों के सजा में लगातार न्यायालय की लापरवाही के मुद्दे पर काली मुट्ठी बांध कर प्रतिरोध मार्च निकालकर दखल संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया। वाराणसी । वाराणसी स्थित अम्बेडकर पार्क में दखल संगठन के आह्वान पर उन्नाव रेप कांड में उम्र कैद काट रहे भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को केस में छूट दिए जाने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। अम्बेडकर पार्क में जुटी सैकड़ों महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर जिला मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला, और लैंगिक हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार…
Read More
कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

राजभाषा संघर्ष की नहीं, बल्कि स्वीकार्यता की भाषा है -श्रीमती आस्था निरीक्षण दल द्वारा बीसीसीएल में राजभाषा अनुपालन पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया  धनबाद । गुरुवार को कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती आस्था द्वारा बीसीसीएल मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। कोयला भवन आयोजित निरीक्षण- सह-राजभाषा समीक्षा बैठक में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक (राजभाषा)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति एवं नियोजन)  अपूर्व कुमार मित्रा, विभागाध्यक्ष (सीएसआर/औद्योगिक संबंध)  सुरेन्द्र भूषण, प्रबंधक (हिंदी)  उदयवीर सिंह सहित कंपनी के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, राजभाषा विभाग तथा राजभाषा संवर्ग के कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती आस्था जैन ने कहा कि राजभाषा संघर्ष की…
Read More
भारत माँ का सपूत अटल…….

भारत माँ का सपूत अटल…….

(युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती 25 दिसम्बर 2025 पर विशेष कविता) भारत माँ का सपूत अटल, हिमालय-सा ऊँचा भाल, जनता के मन का प्रधानमंत्री, जन-जन का रखवाला लाल। सत्ता नहीं, सेवा थी जीवन, राजनीति बनी साधना, सरल, संवेदनशील व्यक्तित्व, जिसमें बसती थी करुणा। अविवाहित तन, पर भारत था उनका विस्तृत परिवार, करोड़ों युवा-बालक बने उनके स्नेह के अधिकार। संघ-शाखा से संसद तक, निष्ठा का उजला पथ, विचारों की लौ जलाए रखी हर संघर्ष, हर यथार्थ-सथ। कवि की वाणी, ओज के शब्द, संसद में गूँज उठे, तर्क और मर्यादा के आगे विपक्ष भी झुक उठे। पोखरण में शक्ति…
Read More
“अटल बिहारी वाजपेयी: विचार, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण की अमर गाथा”

“अटल बिहारी वाजपेयी: विचार, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण की अमर गाथा”

(युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती 25 दिसम्बर 2025 पर विशेष आलेख) भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्रपुरुष, राष्ट्रमार्गदर्शक और निष्ठावान देशभक्त-भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को न जाने कितनी उपाधियों से अलंकृत किया गया, और वे इन सभी उपाधियों के वास्तविक अर्थ भी थे। किंतु इन सबसे बढ़कर वे एक अत्यंत संवेदनशील, सरल और श्रेष्ठ इंसान थे। उन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘जनता के प्रधानमंत्री’ के रूप में जन-जन के हृदय में अपनी विशेष जगह बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व ऐसा था जो बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों-सभी के बीच समान…
Read More
झरिया पुनर्वास योजना का लक्ष्य केवल विस्थापन नहीं, बल्कि बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना है – जी.किशन रेड्डी

झरिया पुनर्वास योजना का लक्ष्य केवल विस्थापन नहीं, बल्कि बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना है – जी.किशन रेड्डी

कोयला भवन मुख्यालय में  केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी.किशन रेड्डी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आईआईटी (आईएसएम), धनबाद परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन क्रिटिकल मिनरल्स और वर्चुअल माइन सिम्युलेटर का उद्घाटन धनबाद । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत धनबाद पहुंचे। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में भाग लिया एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अवसर पर कोल इंडिया चेयरमैन बी साईराम, सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, उपायुक्त  धनबाद  आदित्य रंजन, कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीसीसीएल निदेशकगण, सीवीओ,  अमन राज, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों सहित…
Read More