29
Jan
शून्य से नीचे तापमान में अथक परिश्रम करने वाले हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोपरि-अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने आज श्रीनगर से कटरा रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ऐसे महत्वपूर्ण समय में किया गया है जब कश्मीर घाटी भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे (सब-जीरो) तापमान के कारण मौसम की कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है। *प्रमुख स्टेशनों और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण* अपने दौरे के दौरान, महाप्रबंधक ने श्रीनगर, पंपोर, अनंतनाग और काजीगुंड सहित कई प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्टेशनों…
