NATIONAL

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

नई दिल्ली। रचनाकारों की दुनिया और उनकी अर्थव्यवस्था एक मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में 1 से 4 मई तक होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन से पहले आज समाचार मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार मीडिया के लगभग 20 मीडिया घरानों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, पुराना मॉडल नए मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जिससे अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां…
Read More
I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है। विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया गया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी नकली वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर Paid विज्ञापनों के माध्यम से की जा रही हैं। इन घोटालों में पेशेवर दिखने वाली लेकिन नकली वेबसाइटें, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सएप खाते बनाकर निम्नलिखित सेवाओं की पेशकश की जाती है: * केदारनाथ, चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग * तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग * ऑनलाइन कैब/टैक्सी सेवा बुकिंग * होलीडे पैकेज और धार्मिक यात्राएं संदेह किए बिना लोग इन पोर्टलों के माध्यम से भुगतान करने के बाद, अक्सर तब ठगे जाने का एहसास करते हैं जब बुकिंग की कोई पुष्टि या सेवा प्राप्त नहीं होती और संपर्क के लिए दिए गए नंबर पहुंच से बाहर (Unreachable) हो जाते हैं। लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है: 1. कोई भी भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की हमेशा जांच करें। 2. गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर “प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें। 3. बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से करें। 4. ऐसी वेबसाइटों की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर करें या किसी धोखाधड़ी के मामले में 1930 पर कॉल करें। 5. केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। 6. सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस बुकिंग उसी के माध्यम से की जा सकती है। इन घोटालों को रोकने के लिए, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र बहु-आयामी रणनीति अपना रहा है: * स्कैम सिग्नल एक्सचेंज (Scam Signal Exchange) - स्कैम सिग्नल नियमित रूप से आईटी मध्यस्थों जैसे गूगल, व्हाट्सएप, फेसबुक के साथ साझा किए जा रहे हैं ताकि सक्रिय रूप से पता लगाया जा सके। * प्रवर्तन (Enforcement) - साइबर अपराध हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है और जिन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से अपराध की शुरुआत हो रही, उन्हें राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को संवेदनशील बनाया जा रहा है। * साइबर गश्त (Cyber Patrolling) - नकली वेबसाइटों/विज्ञापनों और प्रतिरूपण करने वाले सोशल मीडिया खातों तक पहुंच को समय-समय पर अक्षम (disable)किया जा रहा है ताकि नागरिकों की सुरक्षा हो। * संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग (Suspect Checking and Reporting) - राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग सुविधा विकसित की गई है, ताकि रिपोर्टिंग यानी शिकायत दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
Read More
प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

नई दिल्ली। विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से संयमित खान-पान की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल का सेवन कम करने जैसे उपाय समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा: "#WorldLiverDay को संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एलन मस्क के साथ रचनात्मक बातचीत की। इस बातचीत में आपसी हितों के कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष के शुरुमें वाशिंगटन डीसी में हुई उनकी बैठक के दौरान चर्चा में शामिल विषयों पर फिर से बातचीत की गई, जिसमें तकनीकी उन्नति के लिए साझा दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया। प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन क्षेत्रों में साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: "एलन मस्क से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस वर्ष के शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी सम्मिलित थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Read More
कोबरा कमांडो व छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया

कोबरा कमांडो व छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 कुख्यात नक्सलियों नक्सलियों की गिरफ्तारी और सुकमा जिले में 33 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बल के जवानों व छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 कुख्यात नक्सलियों नक्सलियों की गिरफ्तारी और सुकमा जिले में 33 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बल के जवानों व छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने…
Read More
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 820 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 820 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार

भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 820.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यात क्षेत्र के लचीलेपन को दर्शाता है। फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने सेवा क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए वृद्धि का स्वागत किया, जिसने व्यापारिक निर्यात में मामूली वृद्धि को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यापारिक निर्यात 0.08 प्रतिशत बढ़कर 437.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 6.62 प्रतिशत बढ़कर 720.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 282.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर…
Read More
एनटीपीसी फरीदाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

एनटीपीसी फरीदाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद,/ एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फरीदाबाद और यूएसएजी फाइनेंस के एचओडी, कर्मचारीगण तथा सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके पश्चात एक संक्षिप्त लेकिन भावपूर्ण समारोह का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में  देसाई ने भारतीय संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान और सामाजिक न्याय, समानता तथा अधिकारों के लिए उनके सतत संघर्ष को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बाबासाहेब के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन…
Read More
नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं, यह हमारी आस्था का केन्द्र, हमारे जीवन का मूल स्वर – प्रधानमंत्री

नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं, यह हमारी आस्था का केन्द्र, हमारे जीवन का मूल स्वर – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर ‘वन वर्ल्ड वन चैण्ट’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम मेंं सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं नकारात्मक सोच, अविश्वास, वैमनस्य, स्वार्थ ही वह शत्रु है, जिन्हें जीतना ही असली विजय- योगी आदित्यनाथ लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर ‘वन वर्ल्ड वन चैण्ट’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी यहां संगीत नाटक अकादमी में आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र…
Read More
छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

*छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खरसिया - परमलकसा रेल परियोजना एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* रायपुर / केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है । इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा । रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में…
Read More
लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री

लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री

रायपुर /केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है।डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की इसमें उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से अनेक गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं।   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हिंसा में घायल होने वाले जवानों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर और जगदलपुर में…
Read More