वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 820 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार

Spread the love

भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 820.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यात क्षेत्र के लचीलेपन को दर्शाता है।

फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने सेवा क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए वृद्धि का स्वागत किया, जिसने व्यापारिक निर्यात में मामूली वृद्धि को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यापारिक निर्यात 0.08 प्रतिशत बढ़कर 437.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 6.62 प्रतिशत बढ़कर 720.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 282.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा हुआ। अकेले मार्च 2025 में, निर्यात में साल-दर-साल 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 41.97 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जबकि आयात में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 63.51 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया – जिससे मासिक व्यापार घाटा 21.54 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।

श्री रल्हन ने निर्यात की गति को बनाए रखने के लिए कार्यनीतिक समर्थन की अपील की, जिसमें शामिल हैं:

(1) निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना।

(2) उत्पादों और बाजारों में विविधता लाना।

(3) लॉजिस्ट्क्सि और बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करना।

(4) विनियामक बोझ को कम करना और किफायती ऋण तक पहुँच में सुधार करना।

उन्होंने वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार और उद्योग के साथ मिलकर काम करने की फियो की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *