29
Apr
नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत दिनांक 28 अप्रैल 2025 को नागपुर में दो महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया। इन पहलों का उद्देश्य ‘स्वास्थ्य सेवा एवं पोषण’ के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव लाना है। डब्ल्यूसीएल ने महात्मे नेत्र चिकित्सालय में AR with Tonometer, A-Scan with B-Scan, Phaco Machine तथा Slit Lamp जैसे अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण प्रदान किए है। डब्ल्यूसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने इन उपकरणों का उद्घाटन किया। इन उपकरणों से अस्पताल में प्रति वर्ष 1.2 लाख से अधिक रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र जांच और शल्यचिकित्सा सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी। इससे नेत्र रोगों की सटीक पहचान, बेहतर…
