12
May
लखनऊ | आज के युग में जब समाज के वंचित वर्ग को सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘सियाराम की रसोई’ एक अनुकरणीय पहल के रूप में सामने आई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है — दैनिक रूप से गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क, सम्मानपूर्वक भरपेट भोजन उपलब्ध कराना, जिससे सेवा, सहयोग और संवेदना के मूल्यों को जनमानस में पुनर्स्थापित किया जा सके। ट्रस्ट सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिवस, विवाह/विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि आदि — पर इस अभियान में भाग लेकर समाज सेवा को अपनी स्मृतियों का भाग बनाएं। इसमें सहयोग करने के प्रमुख माध्यम…
