LUCKNOW

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू…..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू…..

लखनऊ । निदेशक पंचायतीराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, 2026 की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष-2021 में सम्पन्न निर्वाचन के उपरान्त संघठित ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्ति संबंधी प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। वर्ष 2021 में निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायतों प्रतिनिधियों क्रमशः का कार्यकाल ग्राम पंचायत प्रधान दिनांक 26.05.2026 व क्षेत्र पंचायत प्रमुख दिनांक 19.07.2026 एवं जिला पंचायत अध्यक्षों दिनांक 11.07.2026 को समाप्त हो रहा है। शासन स्तर से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक नगरीय निकायों के सृजन/सीमा विस्तार पर रोक लगाये जाने सम्बन्धी शासनादेश दिनांक 20 मई, 2025 के…
Read More
पर्यटन मंत्री कल से तीन दिवसीय भ्रमण पर….

पर्यटन मंत्री कल से तीन दिवसीय भ्रमण पर….

रायबरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी में विभिन्न पर्यटन विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 29 अगस्त, 2025 के पूर्वाहन से रायबरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कल पूर्वाहन 11ः30 बजे विकास खण्ड दीनशाह गौरा प्रांगण विधानसभा ऊंचाहार जनपद रायबरेली में दुर्गा माता मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत पर्यटन विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त विशाल जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा मनोज कुमार पाण्डेय विधायक/पूर्व मंत्री के आवास पर भी जायेंगे। इसके उपरान्त फिरोजाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। पर्यटन मंत्री शनिवार को पूर्वाहन 09…
Read More
अयोध्या मण्डल के अम्बेडकरनगर एवं अमेठी जनपदों की 06 परियोजनाओं हेतु 5 करोड़ रूपये स्वीकृत

अयोध्या मण्डल के अम्बेडकरनगर एवं अमेठी जनपदों की 06 परियोजनाओं हेतु 5 करोड़ रूपये स्वीकृत

प्राचीन धरोहरों को संरक्षित कर पर्यटन को बढ़़ाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध - जयवीर सिंह  लखनऊ: मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 35985 लाख रूपये की 350 नई परियोजनाएं अनुमोदित की गयी हैं। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास करके पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देना है। इसके तहत अयोध्या मण्डल के अंतर्गत आने वाले जनपद अम्बेडकरनगर तथा अमेठी के लिए कुल 05 करोड़ रूपये की 06 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर…
Read More
समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की की सेवाओं ख़ास कर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की सभी एमडी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु एवं शिकायतों के क्रॉस चेकिंग करते हुए दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग की विद्युत आपूर्ति सहित तमाम शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा मंत्री ने विभागीय शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही…
Read More
स्वच्छता ही सेवा अभियान पर कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न

स्वच्छता ही सेवा अभियान पर कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न

*सभी राज्यों के नगर निकायों को स्वच्छता पखवाड़ा उत्सव की तरह मनाने के निर्देश* *नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने प्रदेश की स्वच्छता के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों का किया प्रस्तुतीकरण* *उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा* लखनऊ/ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश में चल…
Read More
पहली बार समय से पूर्व पिछड़े वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करने की व्यवस्था – नरेंद्र कश्यप

पहली बार समय से पूर्व पिछड़े वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करने की व्यवस्था – नरेंद्र कश्यप

मंत्री नरेंद्र कश्यप की पहल पर गांधी जयंती पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं से लाभार्थियों को  लाभान्वित किया जाएगा मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ पहुँचाने, जागरूकता अभियान तेज़ करने और रोजगार मेले के आयोजन के निर्देश लखनऊ, / प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विधानसभा भवन संख्या-80 स्थित सभागार में दोनों विभागों की योजनाओं की संयुक्त समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग…
Read More
पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु नेतृत्व एवं क्षमता विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु नेतृत्व एवं क्षमता विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

आईआईटी कानपुर में प्रथम प्रशिक्षण बैच का आरंभ *250 पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु आईआईटी कानपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ *लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली, सक्षम एवं समकालीन प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) में "जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के नेतृत्व एवं क्षमता विकास" हेतु प्रथम प्रशिक्षण बैच का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें…
Read More
लखीमपुर की चंदन चौकी बनेगी इको टूरिज्म की नई पहचान, पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वेलनेस गंतव्य की मिलेगी सुविधा – जयवीर सिंह 

लखीमपुर की चंदन चौकी बनेगी इको टूरिज्म की नई पहचान, पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वेलनेस गंतव्य की मिलेगी सुविधा – जयवीर सिंह 

लखनऊ: पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी को प्रमुख इको-टूरिज्म और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना तेज कर दी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत तैयार की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण-हितैषी रहने की सुविधा, वेलनेस सेंटर, एडवेंचर एक्टिविटी, रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा संचालित होम-स्टे, स्मृति-चिह्न की दुकानें और वीकेंड हाट शामिल होंगे। पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस विकास के माध्यम से क्षेत्र में स्थायी पर्यटन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस काम में थारू…
Read More
सभी अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में लंबित उपभोक्ता शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं – ए.के. शर्मा

सभी अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में लंबित उपभोक्ता शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं – ए.के. शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनता दर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता-ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विद्युत, जल निकासी, नगर निकाय सेवाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए।इस…
Read More
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की “नवीन एम्बुलेंस सेवा” का लोकार्पण

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की “नवीन एम्बुलेंस सेवा” का लोकार्पण

CSR से समर्पण तक : जनसेवा का आदर्श उदाहरण बने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ | समाज के वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्ग को सुलभ, सस्ती और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के वित्तीय सहयोग से संचालित “नवीन एम्बुलेंस सेवा” का लोकार्पण वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेश कुमार खन्ना के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच नारियल फोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को विधिवत सेवा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट…
Read More