LUCKNOW

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला आबकारी अधिकारी,महोबा को किया निलंबित 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला आबकारी अधिकारी,महोबा को किया निलंबित 

रिश्वत लिए जाने का था आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल  राजेंद्र प्रसाद वर्मा को जांच पर प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया, नियमानुसार कार्यवाही कर किया गया निलंबित  लखनऊ: । भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने महोबा जनपद के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनपद महोबा में तैनात राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत लिए जाने से संबंधित वीडियो दिनांक 26/08/2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा…
Read More
योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम,तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम,तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

शैक्षिक गुणवत्ता में भी होगी वृद्धि और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकता लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों के…
Read More
दिव्यांगजन शिक्षा एवं पुनर्वास पर तीन दिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

दिव्यांगजन शिक्षा एवं पुनर्वास पर तीन दिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

विभिन्न जनपदों के विशेष शिक्षक हुए शामिल लखनऊ, / राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन कार्यालय लखनऊ द्वारा दिव्यांगजनों की शिक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर हितधारकों के उन्मुखीकरण के लिए तीन दिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 01 से 03 सितम्बर 2025 तक दृष्टिबाधित छात्रों का छात्रावास, विद्याभवन, निशातगंज, लखनऊ में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन प्रो० हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों में संचालित बचपन डे केयर सेंटरों के शिक्षक और विशेष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। राज्य आयुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांगजनों से…
Read More
शकील  हर क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठ रहे – प्रमुख अभियंता

शकील  हर क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठ रहे – प्रमुख अभियंता

संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार सम्मान लखनऊ / राजकीय वाहन चालक संघ,सिचाई विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के सममान समारोह चैधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इं. ए.के. सिंह प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि शकील कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में बेहतर तो रहे ही साथ ही वे काफी कर्तव्यनिष्ठ रूप से सरकार की सेवा करते रहे। उन्होंने सारथी के रूप में अपने दायित्वों का भरपूर निवर्हन किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि इं. राकेश कुमार मुख्य अभियंता स्तर वन ने उनके संगठनात्मक और व्यक्तिगत व्यवहार…
Read More
लच्छू महाराज की स्मृति में दो दिवसीय कथक कार्यक्रम का आयोजन

लच्छू महाराज की स्मृति में दो दिवसीय कथक कार्यक्रम का आयोजन

*लखनऊः उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) एवं कथक केन्द्र, लखनऊ द्वारा सुविख्यात कथकाचार्य पं0 लच्छू महाराज की स्मृति में दो दिवसीय पारम्परिक कथक नृत्य कार्यक्रम ‘‘नमन’’ का आयोजन आज से 01 सितम्बर तक किया जा रहा है।  यह कार्यक्रम संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह, अकादमी परिसर, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में सांय 06ः00 बजे से प्रतिदिन किया जायेगा। 
Read More
पुरातत्व विभाग में 11 दिवसीय अभिरूचि पाठ्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया

पुरातत्व विभाग में 11 दिवसीय अभिरूचि पाठ्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया

लखनऊ: शनिवार को पुरातत्त्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के ग्यारहवें दिन दो सत्रों में व्याख्यान और तीसरे सत्र में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० मांडवी सिंह, कुलपति, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ थीं। उन्होंने 11 दिनों तक चले पाठ्यक्रम पर आधारित असाइनमेंट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम की उपलब्धियों और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रथम दो सत्रों में विशिष्ट…
Read More
लखनऊ को न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प – मंत्री ए. के. शर्मा

लखनऊ को न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प – मंत्री ए. के. शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा एवं योगेश शुक्ला के साथ जानकीपुरम में 9 करोड़ की लागत वाली पेयजल से संबंधित परियोजनाओं का किया शिलान्यास इसके पश्चात नगर विकास मंत्री ने मेयर एवं विधायक द्वय के साथ जानकीपुरम सेक्टर सात के डायरिया प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के कर-कमलों से जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ की लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज…
Read More
सेवा, सहयोग और संवेदना की मिसाल है ‘सियाराम की रसोई’

सेवा, सहयोग और संवेदना की मिसाल है ‘सियाराम की रसोई’

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘सियाराम की रसोई’ के अंतर्गत  माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’, मोती नगर, लखनऊ में एक विशेष भोजन एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  गणेश प्रसाद शाह (निवासी - मकान संख्या 5, मानस एनक्लेव, इंदिरा नगर, लखनऊ) द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी स्व. श्रीमती माधुरी शाह की आठवीं माह की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके पुण्य स्मरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गणेश प्रसाद शाह जी ने स्वर्गीय पत्नी की स्मृति में ट्रस्ट की ‘सियाराम की रसोई’ योजना के माध्यम से ₹5100/- का सहयोग प्रदान किया, जिसके अंतर्गत माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’ की लगभग 72 महिला लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन एवं ताजे फलों का वितरण किया गया। यह आयोजन…
Read More
जहां भी निर्माण या सफाई से जुड़ी समस्याएं हों, वहां तुरंत कार्य कराकर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाए – सुरेश खन्ना

जहां भी निर्माण या सफाई से जुड़ी समस्याएं हों, वहां तुरंत कार्य कराकर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाए – सुरेश खन्ना

प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम के विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार भी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर के विभिन्न वार्डों का साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने जोन एक…
Read More
बैंकॉक में आयोजित पाटा ट्रैवल मार्ट-2025 में पर्यटन विभाग की पवेलियन पर आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली

बैंकॉक में आयोजित पाटा ट्रैवल मार्ट-2025 में पर्यटन विभाग की पवेलियन पर आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिली

पर्यटन विभाग द्वारा पाटा के मंच पर राज्य की बौद्ध विरासतों को भव्यता से प्रस्तुत किया गया - जयवीर सिंह लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य की बौद्ध विरासतों के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन मंच 47वें पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा-2025) में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। राज्य पर्यटन अपनी विशेष प्रदर्शनी ‘एम्बार्क ऑन योर बोधि यात्रा इन उत्तर प्रदेश’ के साथ सबसे आकर्षक और सर्वाधिक देखे जाने वाले पवेलियनों में शामिल रहा। यहां राज्य के प्रमुख बौद्ध स्थलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विदेशी आगंतुकों को ‘बोधि यात्रा’ पर उत्तर प्रदेश आमंत्रण के साथ…
Read More