26
Jan
लातेहार । बनहरदी कोयला खनन परियोजना में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन. के. मलिक, महाप्रबंधक, बनहरदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर आर. बी. सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक (भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास – R&R), आदित्य वैश्य, अधिकारी( मानव संसाधन) , अमित द्विवेदी , कार्यपालक( भू अर्जन) सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ…
