पीवीयूएनएल बनहरदी परियोजना द्वारा ग्राम आन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

लातेहार। बनहरदी कोयला खनन परियोजना (पीवीयूएनएल) द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत  18 नवंबर 2025 को ग्राम आन (शिव मंदिर के पास) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम सासंग, आन, चेतर, किता, बरवाडीह सहित आसपास के कई गांवों के लगभग 155 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही मुफ्त पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा दी गई।

ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। यह कार्यक्रम बनहरदी परियोजना की आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना की ओर से एन. के. मल्लिक, महाप्रबंधक एम. चंद्रसेग़र, अपर महाप्रबंधक (भू-अर्जन/पुनर्वास/इंफ्रा) आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (सिविल, भू-अर्जन, पुनर्वास) अमरेश चंद्र राउल, उप महाप्रबंधक डॉ. मनीष देवदत्त एक्का, चिकित्सा अधिकारी अबीर लाल नाथ एवं शुभंकर मंडल, कार्यपालक (आर एंड आर)उपस्थित रहे।स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से स्थानीय समुदाय को व्यापक रूप से लाभ मिला और ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *