19
Dec
औरैया। एनटीपीसी लिमिटेड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि एनटीपीसी औरैया गैस पावर परियोजना में कार्यरत आलोक अधिकारी, प्रबंधक (राजभाषा) को सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद, नई दिल्ली के माध्यम से किया गया है तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा जारी संकल्प के अंतर्गत भारत के राजपत्र (असाधारण) में दिनांक 03 दिसंबर 2025 को अधिसूचित किया गया है। हिंदी सलाहकार समिति मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं प्रचार-प्रसार की सर्वोच्च सलाहकार संस्था है, जिसमें लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, प्रख्यात हिंदी…
