JHARKHAND

क्षयरोग दिवस पर बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल मे ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन

क्षयरोग दिवस पर बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल मे ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में इस कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से विगत 07 दिसम्बर 2024 को प्रारंभ हुए 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्व क्षयरोग दिवस एवं उक्त कैंपेन के समापन दिवस पर आज बीसीसीएल के तत्वावधान में केंद्रीय अस्पताल, धनबाद (सीएचडी) में ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीबीईपी) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम  का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीसीसीएल द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु पिछले 100 दिनों में किये गए भिन्न कार्यों एवं प्रयासों को साझा…
Read More
सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

रांची। सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क खुन की कमी (Anaemia) स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  दिनांक 24/03/2025 को राँची के सोदाग गाँव में किया गया । विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 102 लोगों की निःशुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दिया। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन इत्यादि का निःशुल्क जाँच किया गया और सभी को निःशुल्क दवा भी दिया गया । ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या…
Read More
विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

हजारीबाग। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग की उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने की। यह सम्मान एनटीपीसी केरेडारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केरडारी में पिछले 15 महीनों से 45 टीबी मरीजों को निरंतर पोषण किट और दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए दिया गया।  चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट अपनी सीएसआर के तहत छह महीनों से 150 टीबी मरीजों को मासिक पोषण बैग प्रदान कर रहा है, ताकि उन्हें उचित पोषण मिले और उनकी स्वास्थ बेहतर हो सके। आज, इन पोषण…
Read More
पर्यावरण संरक्षण हेतु एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की प्रतिबद्धता  

पर्यावरण संरक्षण हेतु एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की प्रतिबद्धता  

हजारीबाग : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए विभिन्न व्यापक उपाय अपना रहा है। परियोजना पर्यावरण संरक्षण योजना का कड़ाई से अनुपालन करती है और खनन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।   पर्यावरणीय शर्तों के अनुसार, परियोजना ने तीन वर्षों में कोयला परिवहन मार्ग के किनारे 100,000 देशी चौड़ी पत्तियों वाले वृक्षों के रोपण का संकल्प लिया है, जिससे वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके। इसी क्रम में, परियोजना ने पहले ही ₹9.17 करोड़ की राशि…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की

 चतरा। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांव नैपरम और डुंडुवा की महिलाओं को 18 सिलाई मशीनें वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उद्यमिता को बढ़ावा देना है, जो एनटीपीसी की समुदाय विकास प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मुखिया, पीआरआई सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे इस पहल के प्रति समुदाय का समर्थन स्पष्ट हुआ। सिलाई मशीन प्रदान कर एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा महिलाओं को कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बना रहा है। यह पहल, जो सीएसआर कार्यकारी…
Read More
बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

सिपेट द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन धनबाद। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के तत्वावधान में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) धनबाद द्वारा प्रायोजित निःशुल्क 6 माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीएस) रांची में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से मशीन ऑपरेटर - प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MO-PP) और मशीन ऑपरेटर - इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले 80 छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया|  ज्ञातव्य हो कि बीसीसीएल द्वारा अपने सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित इस गतिविधि सह ट्रेनिंग प्रोग्राम…
Read More
सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में तीन-दिवसीय उमंग मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ

सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में तीन-दिवसीय उमंग मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ

रांची। फोरम ऑफ वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई शाखा एवं कस्तूरी महिला सभा, कांके रोड, रांची के तत्वावधान में संस्थान के रबीन्द्र भवन में 21 से 23 मार्च, 2025 तक तीन-दिवसीय उमंग: मेला-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के महिलाओं को सशक्त बनाना तथा छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना है और साथ ही मिट्टी, जूट, बांस एवं लकड़ी…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने यूनिट #3 के सफल सिंक्रोनाइज़ेशन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने यूनिट #3 के सफल सिंक्रोनाइज़ेशन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

चतरा, झारखंड, / एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 19 मार्च 2025 को प्रातः 02:43 बजे यूनिट #3 का सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज़ेशन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि परियोजना की पूर्ण क्षमता संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को और सशक्त बनाएगी तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (NKSTPP) की कुल निर्धारित क्षमता 1,980 मेगावाट है, जिसमें 660 मेगावाट की तीन इकाइयाँ शामिल हैं। पहले से ही दो इकाइयाँ संचालन में थीं, और अब यूनिट #3 के सफल सिंक्रोनाइज़ेशन के साथ, एनटीपीसी अपनी पूर्ण…
Read More
टीबी के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

टीबी के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची। सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद के मेडिसिन ओपीडी में एक दिवसीय क्षयरोग (टीबी) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. बंदना (सीएमओ-प्रभार) एवं डॉ. विकसित जयपुरीयर (नोडल पदाधिकारी/टीबी) के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 10 के कफ के नमूने एकत्रित किए गए। शिविर में क्षयरोग के लक्षणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित रोगियों को स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और जीवन शैली से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां दी गईं।  आयोजित कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. विकसित जयपुरीयर ने बताया कि, ‘क्षयरोग एक गंभीर बीमारी…
Read More
डीपीएस रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का रियूनियन समारोह आयोजित

डीपीएस रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का रियूनियन समारोह आयोजित

रांची, ।: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रांची के 2002 बैच के 10वीं कक्षा के छात्रों का एक भव्य पुनर्मिलन समारोह रांची के होटल ली लैक में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर देशभर से 20 से अधिक पूर्व छात्र एकत्र हुए और अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया। समारोह में उपस्थित छात्रों ने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं और आपस में सुखद समय बिताया। इस अवसर पर डीपीएस रांची के शिक्षकों, जिनमें  आलोक पाठक,  तापस घोष और अल्का मैम शामिल थे, ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस आयोजन की योजना बनाने में डीपीएस…
Read More