20
Jun
गांधीनगर चिकित्सालय में योग कक्ष का उद्घाटन : कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के सशक्तिकरण की दिशा में सीसीएल का एक महत्वपूर्ण कदम रांची। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज गांधीनगर चिकित्सालय परिसर में योग कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस योग कक्ष का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जीएम (वेलफेयर) श्रीमती रेखा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रक्तनेश जैन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।…
