सीएमपीडीआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष्य में योग बूट शिविर का शुभारंभ

Spread the love

रांची / सीएमपीडीआई ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 की बतौर तैयारी अपने मुख्यालय, रांची और विभिन्न राज्यों में स्थित अपने क्षेत्रीय संस्थान में 14 जून, 2025 से एक सप्ताह तक चलने वाले योग बूट शिविर की शुरूआत की है। कर्मियों और उनके परिवारों के बीच बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित योग बूट शिविर 14 से 20 जून, 2025 तक चलेगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है। इन शिविरों का उद्देश्य कर्मियों और उनके परिवारजनों को योग का अभ्यास करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इन योग बूट शिविरों का आयोजन संस्थान के कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को योग और उसके समग्र लाभ से लाभान्वित करने के लिए किया जा रहा है। उद्घाटन के दिन, सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल में बच्चों ने योग सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया वहीं सिंगरौली गवेषण शिविर के कर्मियों और उनके बच्चों की उत्साहपूर्ण भागेदारी रही। सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-रांची और क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर और आरआई-2, धनबाद में कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने योग और इसके समग्र लाभों को अपनाने के लिए एक साथ भाग लिया।

सीएमपीडीआई को अपने संगठन के भीतर स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने के हमारे सतत् प्रयासों के हिस्से के रूप में इन योग बूट शिविरों का आयोजन करने पर गर्व है और हम योग और स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *