26
Jun
रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) एवं कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) की एक संयुक्त पहल "प्रयास" के अंतर्गत, सीएमपीएफ/पेंशन से संबंधित लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 25 जून, 2025 को गांधी नगर अस्पताल, रांची में एक महत्वपूर्ण समाधान बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंकज कुमार (क्षेत्रीय आयुक्त, सीएमपीएफओ, धनबाद), आर. के. सिन्हा (क्षेत्रीय आयुक्त, R-I), तथा एस. के. प्रसाद (सहायक आयुक्त, सीएमपीएफओ, R-I) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का आयोजन राजीव रंजन शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/एसएस), सीसीएल द्वारा किया गया, जिसमें महाप्रबंधक श्री प्रतुल…
