अर्पिता महिला मंडल द्वारा सीसीएल के सभी क्षेत्रों में “योग सप्ताह” का सफल आयोजन

Spread the love

रांची। अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के सभी  क्षेत्रों में “योग सप्ताह” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष योग सप्ताह की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर जेएसएसपीएस खेलगांव में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अर्पिता महिला मंडल की सदस्याओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती प्रीति सिंह ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए महिला मंडल की सदस्याओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। यह आयोजन अर्पिता महिला मंडल की स्वास्थ्य, सद्भावना और समुदाय कल्याण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *