JHARKHAND

स्वर्णरेखा महिला समिति ने पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति’ ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का उद्घाटन किया

स्वर्णरेखा महिला समिति ने पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति’ ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का उद्घाटन किया

पतरातु। स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में “प्रगति” नामक ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का शुभारंभ किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सेहगल तथा उपाध्यक्ष श्रीमती सोमा मुखर्जी ने महिला क्लब की अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से इस दुकान का उद्घाटन किया। यह दुकान आसपास के गांवों की महिलाओं को आवंटित की गई है, जिससे उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा और वे अपने हुनर को आगे बढ़ा सकेंगी। इस कदम से स्थानीय महिलाओं को आर्थिक…
Read More
बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन  

बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन  

सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता। पुरस्कार वितरण के साथ त्रैमासिक गतिविधियों का हुआ समापन। धनबाद। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय के अंतर्गत 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान - 2025 का आज बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में ‘सतर्कता सम्मान समारोह’ के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री निलाद्री रॉय, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अमन राज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (सतर्कता)  सत्येन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा सतर्कता अभियान से जुड़े विजेता प्रतिभागी बड़ी…
Read More
सीसीएल में दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सीसीएल में दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में मानव संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 18 से 19 नवम्बर, 2025 तक एमटीसी, एचआरडी में ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक (मानव संसाधान)  हर्ष नाथ मिश्र ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विषय के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ तथा नागपुर स्थित दादा रामचंद बाखरू सिंधू महाविद्यालय के रजिस्ट्रार नवीन महेश कुमार अग्रवाल ने  प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने इससे पूर्व सीआईएल की विभिन्न सहायक कंपनियों में भी कई सत्रों का सफल संचालन किया है। कार्यक्रम…
Read More
सरकारी सेवा का मूल सार जनता के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और विश्वास है – अनूप कुमार रॉय

सरकारी सेवा का मूल सार जनता के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और विश्वास है – अनूप कुमार रॉय

बीसीसीएल के सहयोग से श्रम-विभाग धनबाद द्वारा कल्याण भवन, एचआरडी में राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद् स्तर जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन धनबाद। राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद् स्तर जनसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कल्याण भवन, मानव संसाधन विकास (एचआरडी), जगजीवन नगर, बीसीसीएल में श्रम विभाग, धनबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दो-दिवसीय प्रशिक्षण (17–18 नवम्बर) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के उप श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) कार्यालय, धनबाद द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें बीसीसीएल द्वारा परिसर सहित आवश्यक व्यवस्थात्मक (लॉजिस्टिक) सहयोग उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास), बीसीसीएल,  अनूप कुमार रॉय उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण…
Read More
सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का “सम्मान-सह-समापन समारोह” संपन्न

सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का “सम्मान-सह-समापन समारोह” संपन्न

कार्यक्रम में भव्य कवि महोत्सव का हुआ आयोजन राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के “सम्मान सह समापन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुई। इसके बाद कोल इंडिया गीत का सामूहिक प्रस्तुतीकरण किया गया, डीएवी गांधीनगर के बच्चों  द्वारा मनमोहक स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम में सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  शंकर नागाचारी,  मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार एवं बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे।  कार्यक्रम के दौरान…
Read More
सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह

सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह

रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। 18 अगस्त, 2025 को शुरू हुए अभियान का विषय ‘‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’’ है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस दरम्यान सीएमपीडीआई द्वारा कर्मचारियों और आम लोगों के बीच नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और सार्वजनिक पहुंच हेतु (आउटरीच) पहलों की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया।  इस मौके पर सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी  पंकज कुमार ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए संगठन के…
Read More
पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने किया बनहरदी परियोजना का निरीक्षण

पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने किया बनहरदी परियोजना का निरीक्षण

, पीएपी को वितरित किए कंबल व टोपी लातेहार। पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने शनिवार को बनहरदी परियोजना का दौरा किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बनहरदी कोयला ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगलदगा गांव के परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (पीएपी) को 100 से अधिक कंबल और सर्दियों की टोपी वितरित किए। इस वितरण कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना के महाप्रबंधक निरोद कुमार मल्लिक, पीवीयूएनएल के अन्य अधिकारी तथा गांव के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सार्थक और सफल बनाया। कंबल…
Read More
डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बोकारो स्टील प्लांट का एक और कदम

डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बोकारो स्टील प्लांट का एक और कदम

बोकारो। स्टील प्लांट (BSL) द्वारा पर्यावरण स्थिरता (Environment Sustainability) की पहल के अंतर्गत ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का शुभारंभ आज  पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग के कॉन्फ़्रेंस हॉल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. उल्लेखनीय है कि बीएसएल ने पर्यावरणीय मापदंडों की निगरानी हेतु तीन-स्तरीय रणनीति अपनाई है. बोकारो स्टील प्लांट के पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग की पूर्ण-विकसित प्रयोगशाला द्वारा संयंत्र एवं टाउनशिप में हवा, पानी तथा स्टैक उत्सर्जन के विभिन्न मापदंडों के नमूने लेकर मानक प्रक्रियाओं के अनुसार उनका विश्लेषण किया जाता है. इसके अतिरिक्त, बीएसएल ने थर्ड पार्टी…
Read More
स्वैच्छिक रक्तदान में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल: जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रह

स्वैच्छिक रक्तदान में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल: जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रह

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में आज हजारीबाग जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में हज़ारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल के डीसीएमओ डॉ. कपिल मुनी प्रसाद तथा यूनिसेफ के क्षेत्रीय अधिकारी नंदलालजी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस उत्कृष्ट पहल की सराहना की। परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह सुब्रत कुमार दाश ने सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए चिकित्सा टीम के…
Read More
150वीं जयंती पर बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर में भगवान बिरसा मुंडा की नव-निर्मित प्रतिमा का अनावरण

150वीं जयंती पर बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर में भगवान बिरसा मुंडा की नव-निर्मित प्रतिमा का अनावरण

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रतिमा का किया अनावरण; जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं व्यापक सहभागिता के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन धनबाद। सीआईएसएफ ग्राउंड, नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में आज बीसीसीएल द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की नव-निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान निदेशक (एचआर) एम.के रमैया, स्वतंत्र निदेशक, डॉ. अरुण उराँव, सीवीओ  अमन राज सहित उपस्थित अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा…
Read More