JHARKHAND

सीएमपीडीआई के तकनीकी सचिवालय एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय कुमार दुबे का निधन

सीएमपीडीआई के तकनीकी सचिवालय एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय कुमार दुबे का निधन

राँची। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (टीएस/पीआर)  संजय कुमार दुबे का  27 फरवरी 2026 की रात्रि  में निधन हो गया। वे फरवरी 2012 से इस पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सीएमपीडीआई के 10  सीएमडी के कार्यकाल के दौरान  तकनीकी सचिव के रूप में सेवाएं प्रदान की तथा सीएमपीडीआई के कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू कार्यों का भी नोडल ऑफिसर के रूप में सफलतापूर्वक संचालन किया। जनसंपर्क विभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने एयरपोर्ट्स में कॉर्पोरेट विज्ञापनों के माध्यम से तथा सामान्य जनसंपर्क गतिविधियों द्वारा सीएमपीडीआई की ब्रांड छवि को मजबूत एवं उन्नत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1989 में…
Read More
सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 3 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री शंकर नागाचारी-निदेशक (तकनीकी/सीआरडी), श्री रमेश थियागराजन-महाप्रबंधक (गवेषण) एवं श्री दिनेश राम-सैंपलिंग टेक्निशियन शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  नृपेन्द्र नाथ ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक  एवं  कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक  एवं कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु…
Read More
एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हजारीबाग। एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के समापन समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सुरक्षा एवं संचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान पुनः स्थापित की है। केरेडारी खनन विभाग ने ओवरऑल ओपन कास्ट माइंस (ग्रुप-ए) श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, डस्ट सप्रेशन एवं अग्निशमन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, एक्सकेवेशन वर्कशॉप श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार तथा मॉडल (स्टॉल) श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संपूर्ण परियोजना परिवार को गौरवान्वित किया। यह उल्लेखनीय सफलता  के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख केरेडारी के दूरदर्शी नेतृत्व,  बी.वी. रमेश कुमार, महाप्रबंधक (खनन)/माइन एजेंट के प्रभावी मार्गदर्शन तथा सभी…
Read More
सम्मान, स्मृतियाँ और शुभकामनाओं के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

सम्मान, स्मृतियाँ और शुभकामनाओं के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। ज्ञात हो कि सीसीएल मुख्यालय के अलावा बरका-सयाल क्षेत्र से 16, पिपरवार क्षेत्र से 10, अरगड़ा क्षेत्र से 7, एनके क्षेत्र…
Read More
बीसीसीएल एवं कीर्ति ट्रस्ट के बीच युवाओं के कौशल विकास हेतु एमओयू 

बीसीसीएल एवं कीर्ति ट्रस्ट के बीच युवाओं के कौशल विकास हेतु एमओयू 

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज बीसीसीएल एवं कीर्ति ट्रस्ट के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत संचालित इस परियोजना का उद्देश्य धनबाद जिले के 250 युवाओं को ‘रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव’ जॉब रोल के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। परियोजना के अंतर्गत बीसीसीएल के परिचालन क्षेत्रों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्थानीय समुदायों को इस योजना का प्रत्यक्ष एवं स्थायी लाभ सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन कीर्ति ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जो कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, क्षमता निर्माण तथा सामुदायिक…
Read More
बीसीसीएल में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन

बीसीसीएल में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन

मुख्यालय स्तर पर कर्मचारी स्थापना विभाग और क्षेत्रीय स्तर पर लोदना क्षेत्र को प्राप्त हुआ राजभाषा का ‘चल वैजयंती शील्ड’ धनबाद। बीसीसीएल द्वारा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज कोयला भवन, मुख्यालय में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। बैठक में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (विधि) डॉ. कुमार शरद सिन्हा, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा जे. कुजूर सहित मुख्यालय के सभी विभागों के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन), नोडल राजभाषा अधिकारी…
Read More
फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

“Her Era: Now and Beyond” की थीम पर नारी नेतृत्व के नए युग की शुरुआत राँची। फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर Mumbai में अपना 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। WIPS सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 91 सहभागी सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) एवं राष्ट्रीय बैंक कॉरपोरेट लाइफ सदस्य के रूप में जुड़े हैं तथा देशभर में लगभग 16,000 लाइफ सदस्य चार क्षेत्रों में विभाजित हैं। इस वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन WIPS वेस्टर्न रीजन द्वारा “Her Era: Now and Beyond” थीम के साथ आयोजित किया गया। सीसीएल ने इस…
Read More
सीएमपीडीआई, रांची एवं डब्ल्यूवीएस होप, रांची के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई, रांची एवं डब्ल्यूवीएस होप, रांची के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर

रांची। सीएमपीडीआई ने अपनी सीएसआर परियोजना ‘‘करूणा’’ के अंतर्गत समर्पित ‘‘पशु बचाव एम्बुलेंस’’ उपलब्ध करवाने हेतु डब्ल्यूवीएस होप, रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस पहल का उद्देश्य रांची नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण और बेसहारा कुत्तों के रेबीज रोधी टीकाकरण के माध्यम से जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। इस समझौता ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डाॅ0 शिशिर दत्ता और डब्ल्यूवीएस होप की कोषाध्यक्ष सुश्री शालिनी सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। पशु बचाव समर्पित एम्बुलेंस, रांची स्थित डब्ल्यूवीएस होप को स्थानीय जनता, सीएमपीडीआई-रांची, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की तरफ से आने वाली…
Read More
सीआईएल अंतर कंपनी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले संपन्न

सीआईएल अंतर कंपनी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले संपन्न

पहले मुकाबले में SCCL तथा दूसरे में NCL ने दर्ज की शानदार जीत रांची। Coal India Limited के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता MECON Stadium में खेली जा रही है। आज टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का परिचय दिया। दिन का पहला मैच सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल, रांची और सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनीज लिमिटेड एससीसीएल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एससीसीएल की टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों…
Read More
चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में बिरहोर टोला के लिए स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक ग्रामीणों की जांच

चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में बिरहोर टोला के लिए स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक ग्रामीणों की जांच

हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के सीडी-सीएसआर पहलों के अंतर्गत बिरहोर टोला के निवासियों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों के एक्स-रे एवं रक्त नमूने एकत्र किए गए, जिनका उपयोग आगे की चिकित्सीय परामर्श एवं विस्तृत निदान के लिए किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवारों को पोषण किट का वितरण भी किया गया, ताकि समुदाय के पोषण स्तर और समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के उपरांत कॉलोनी के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित विषयों पर ग्रामीणों के साथ एक संक्षिप्त संवाद सत्र आयोजित किया…
Read More