महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं की दी गई जानकारी 

चन्दौली। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर जन जागरूकता की थीम पर महिला कल्याण विभाग से हब तथा चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक इंद्रजीत सिंह हब से रंजना श्रीवास्तव जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा, सब्बू यादव सुपरवाइजर,सुजीत कुमार सिंह केस वर्कर द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं जैसे मातृत्व वंदना योजना, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर , बाल विवाह,जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में आम जनमानस को विस्तार पूर्वक बताया गया।  इसी क्रम में पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक निशांत सिंह महिला कांस्टेबल मोनिका कुमारी,अजय कुमार  द्वारा बच्चों व महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112 वूमेन पावर लाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आर.पी.एफ.हेल्प लाइन 139आदि नंबरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आदि उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *