पतरातू। पीवीयूएनएल पतरातू में इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगा। इस अवधि में विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित कर कर्मचारियों तथा परिवारजनों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हिंदी पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ 15 सितम्बर 2025 को परियोजना परिसर में हुआ। इस अवसर पर अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हिंदी को कार्य एवं संवाद की भाषा बनाने की शपथ दिलाई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
