07
Feb
गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 7 फरवरी 2026 को मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ए. के. मिश्र ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद से विकास को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी दादरी विद्युत उत्पादन, पर्यावरणीय मानकों के पालन, सुरक्षा संस्कृति के सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका और ऊर्जा परिवर्तन के…
