अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को महामाया राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल समापन किया गया। यह शिविर 23 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इस शिविर के दौरान कुल 116 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज एवं ऑपरेशन किया गया।

समापन अवसर पर टांडा परियोजना के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा तथा रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। कार्यकारी निदेशक ने सभी मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से भी मुलाकात कर ऑपरेशन एवं उपचार की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना की। यह नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर समाज के जरूरतमंद वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
