Chandauli

अन्तरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट: इंजीनियरिंग विभाग ने पर्सनल विभाग को 52 रनों से हराया,क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

अन्तरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट: इंजीनियरिंग विभाग ने पर्सनल विभाग को 52 रनों से हराया,क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

पीडीडीयू नगर। डीडीयू मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित अन्तरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में आज इंजीनियरिंग विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्सनल विभाग को 52 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। खेल और फिटनेस के प्रोत्साहन को ध्यान में रखते हुए  21 जनवरी से बाकले क्रिकेट ग्राउंड में यह प्रतियोगिता खेली जा रही है।
Read More
वन भूमि पर बनाए जा रहे अवैध मुर्गी फार्म को वन विभाग ने किया ध्वस्त

वन भूमि पर बनाए जा रहे अवैध मुर्गी फार्म को वन विभाग ने किया ध्वस्त

नौगढ़। जयमोंहनी रेंज अंतर्गत बोझ गांव के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मुर्गी फार्म को वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में  की जा रही कार्रवाई को देखकर अतिक्रमणकारियों ने विरोध करने का प्रयास किया।वन विभाग का कड़ा तेवर देख कर विरोध करने वाले लोग शिथिल हो गये। जिससे वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास पूरी तरह नाकाम हो गया।  वन विभाग ने चिन्हित अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देकर के दो दिनों में वन भूमि को पूर्ण रूप से खाली…
Read More
चंदौली में किसानों को 50% अनुदान पर मिलेगा संकर मक्का बीजः जायद सीजन में उपलब्ध,आय बढ़ाने और एथेनॉल उत्पादन में सहायक 

चंदौली में किसानों को 50% अनुदान पर मिलेगा संकर मक्का बीजः जायद सीजन में उपलब्ध,आय बढ़ाने और एथेनॉल उत्पादन में सहायक 

चन्दौली। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जायद सीजन में मक्का की बुवाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर, किसानों को संकर मक्का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि भीमसेन ने दी। किसान आगामी जायद सीजन में जनपद के किसी भी राजकीय कृषि बीज भण्डार से ये बीज प्राप्त कर सकते हैं। मक्का को गेहूं और धान के बाद तीसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में मक्का का उपयोग मुख्य रूप से प्रोसेस्ड फूड, पोल्ट्री फीड और…
Read More
कुष्ठ निवारण हेतु दिलाई गयी शपथ 

कुष्ठ निवारण हेतु दिलाई गयी शपथ 

 चन्दौली ।  जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के .राय ,जिला कुष्ठ अधिकारी,डा. रमेश प्रसाद, उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय समस्त एन .एम. ए  एन .एम एस .एच .ई एवं जिला कार्यालय कर्मचारी द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 (30/1/26 से 13/1/26 तक) एवं कुष्ठ पखवाड़ा के रूप में  महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर अपर जिलाधिकारी का संदेश/शपथ चंदौली वासियों एवं अन्य जनमानस को दिया गया। साथ ही साथ शपथ ग्रहण कराया गया। कुष्ठ के संचरण को शून्य करने व भेदभाव को समाप्त करने…
Read More
प्रतिबंधित हरा खैर काटते दो व्यक्तियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार 

प्रतिबंधित हरा खैर काटते दो व्यक्तियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार 

नौगढ़। जयमोहनी रेंज के पूर्वी जयमोहनी बीट क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र के ब्लॉक कक्ष संख्या अमदंहा-7 में प्रतिबंधित प्रजाति हरा खैर के वृक्षों की अवैध कटान करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामसजीवन पुत्र लालमनी तथा विकास पुत्र मुन्ना, दोनों निवासी नागनार हरैया, थाना रावर्टसगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। मौके से खैर प्रजाति के पांच अदद हरे वृक्षों को…
Read More
अस्मिता नाट्य संस्था ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित 

अस्मिता नाट्य संस्था ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित 

 चंदौली महोत्सव के सफल आयोजन पर जताया आभार  पीडीडीयू/चंदौली। अस्मिता नाट्य संस्था द्वारा आयोजित चंदौली महोत्सव के सफल एवं सकुशल आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था की प्रशंसा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि चंदौली महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने नृत्य, नाटक, गायन एवं फैशन शो सहित अनेक सांस्कृतिक…
Read More
शिक्षा के लिए मामूली बजट, अधिवक्ताओं के लिए कुछ भी नहीं – अधिवक्ता संतोष पाठक 

शिक्षा के लिए मामूली बजट, अधिवक्ताओं के लिए कुछ भी नहीं – अधिवक्ता संतोष पाठक 

  चन्दौली । आज पेश किये गये केंद्रीय बजट में अधिवक्ताओं के लिए कोई अधिवक्ता कल्याण योजना नहीं शुरू की गई है। जबकि देश का अधिवक्ता कड़ाके की सर्दी, भीषण गर्मी और भारी बरसात में भी अपने घर परिवार को त्याग कर न्यायालय जाकर देश के मंत्री से संतरी तक, किसान,  मजदूर ,गरीब, शोषित सभी लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। चन्दौली के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए मात्र 1.39 लाख करोड रुपए ही दिए गए है जो कुल बजट का मात्र 2•6…
Read More
आम बजट में आम जनता का विशेष ख्याल रखा गया है – रीना सिंह

आम बजट में आम जनता का विशेष ख्याल रखा गया है – रीना सिंह

पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आयरन लेडी रीना सिंह ने कहा कि संसद में प्रस्तुत बजट आम जनमानस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसमे सभी वर्गों के हितों का ध्यान दिया गया है। बजट में मुख्य रूप से सस्ते उत्पाद: चमड़े के जूते, रेडीमेड कपड़े और कुछ अन्य चमड़े के सामान, जिन पर सीमा शुल्क घटाया गया है, जो अब अधिक किफायती हो जाएंगे। फोकस उत्पाद योजना: सरकार ने गैर-चमड़ा और चमड़े के जूतों के लिए विशेष योजना पेश की है, जो डिजाइन क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगी। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा:…
Read More
नराकास न केवल एक प्रशासनिक मंच है बल्कि यह हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए एक साझा संकल्प का प्रतीक भी है  – राजीव कुमार सिंह

नराकास न केवल एक प्रशासनिक मंच है बल्कि यह हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए एक साझा संकल्प का प्रतीक भी है – राजीव कुमार सिंह

नराकास की 15वीं अर्ध वार्षिक बैठक सम्पन्न  चन्दौली। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, चंदौली की 15वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन नराकास, अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, चंदौली के सभागार में किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए नराकास, अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा हमारी यह समिति न केवल एक प्रशासनिक मंच है, बल्कि यह हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन के लिए एक साझा संकल्प का प्रतीक भी है। राजभाषा का प्रयोग केवल संवैधानिक बाध्यता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ​अपने कार्यालयों में हिंदी के…
Read More
नमामि गंगे चंदौली में जल संवाद: स्वच्छता,पर्यावरण,डाल्फिन संरक्षण का दिया गया संदेश

नमामि गंगे चंदौली में जल संवाद: स्वच्छता,पर्यावरण,डाल्फिन संरक्षण का दिया गया संदेश

जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया चन्दौली। जिला गंगा समिति चंदौली जिलाधिकारी/अध्यक्ष चंद्र मोहन गर्ग  के निर्देशन एवं संयोजक सदस्य/प्रभागीय वनाधिकारी (काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर वाराणसी) बी.शिव शंकर के दिशानिर्देशों पर स्वच्छता ही सेवा है अन्तर्गत विशेष प्रोग्राम जिलास्तरीय आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद की अध्यक्षता एवं देखरेख में जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली द्वारा आयोजित किया गया। पूर्व के प्रतिभागी बच्चे और आज विद्यालयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल दिया गया। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, गंगा नदी…
Read More