शिक्षा के लिए मामूली बजट, अधिवक्ताओं के लिए कुछ भी नहीं – अधिवक्ता संतोष पाठक 

Spread the love

  चन्दौली । आज पेश किये गये केंद्रीय बजट में अधिवक्ताओं के लिए कोई अधिवक्ता कल्याण योजना नहीं शुरू की गई है। जबकि देश का अधिवक्ता कड़ाके की सर्दी, भीषण गर्मी और भारी बरसात में भी अपने घर परिवार को त्याग कर न्यायालय जाकर देश के मंत्री से संतरी तक, किसान,  मजदूर ,गरीब, शोषित सभी लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। चन्दौली के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए मात्र 1.39 लाख करोड रुपए ही दिए गए है जो कुल बजट का मात्र 2•6 % है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार चाहती है कि गरीबों के बच्चे न पड़े वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का झंडा ढोयें और उनका नारा लगाए। पूरे भारत के बच्चों को मूर्ख और अनपढ़ बनाये रखने का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। श्री पाठक ने कहा कि गरीब किसान मजदूर को भी झुनझुना थमाया गया है। बेरोजगारी महंगाई पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *