Chandauli

छात्र-छात्राओं को अभिलेख व कानून के पाठशाला के माध्यम से किया जा रहा प्रशिक्षित 

छात्र-छात्राओं को अभिलेख व कानून के पाठशाला के माध्यम से किया जा रहा प्रशिक्षित 

डीडीयू नगर। शासन स्तर पर नामित विद्यालय के नामित छात्र-छात्राओं को अलीनगर थाना परिसर में एक पखवाड़ा से साइबर क्राइम, थाने के अभिलेख व कानून आदि के बारे में पाठशाला के माध्यम से जागरूक करने का काम पुलिस कर रही है। शासन द्वारा नामित एलबीएस पीजी कॉलेज नियामताबाद के चयनित एक दर्जन छात्र-छात्राओं को 28 जनवरी से 28 फरवरी तक पुलिस के नियम कानून के बारे में पाठशाला लगाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके तहत बढ़ते अपराध साइबर के रोकथाम, थाने में उपस्थित अभिलेखों की जानकारी, पुलिस के नियम कानून के साथ ही अपराध रोकने के प्रति पाठशाला…
Read More
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर NIC चंदौली द्वारा व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर NIC चंदौली द्वारा व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंदौली द्वारा जनपदवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार की उपस्थिति में तथा राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौली परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान NIC के तकनीकी विशेषज्ञों ने डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को मालवेयर एवं स्पायवेयर, फिशिंग लिंक,…
Read More
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षाः सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षाः सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित

चंदौली। विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने की। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित दोनों विद्यालयों, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर, चकिया और गोलाबाद, नौगढ़, में प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…
Read More
चंदौली का वैश्विक गौरव : मुगलसराय के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद का बुलावा

चंदौली का वैश्विक गौरव : मुगलसराय के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद का बुलावा

*लंदन के ‘हाउसेस ऑफ पार्लियामेंट’ में आयोजित ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में बतौर विशिष्ट डेलीगेट होंगे शामिल पीडीडीयू नगर: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के लिए गर्व का विषय है कि मुगलसराय के विख्यात चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। आगामी 10 अप्रैल 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित होने वाली ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में वे बतौर विशिष्ट डेलीगेट भाग लेंगे। यह आमंत्रण मर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ अकादमिक हस्ती एवं ‘द 1928 इंस्टीट्यूट’…
Read More
स्थाई अधिशासी अधिकारी सहित जनहित के कई मांगों को लेकर सपा का पालिका कार्यालय पर धरना 

स्थाई अधिशासी अधिकारी सहित जनहित के कई मांगों को लेकर सपा का पालिका कार्यालय पर धरना 

पीडीडीयू नगर। नगर की विभिन्न जनहित के मांगो तथा पालिका परिषद में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर क्योंकि पिछले छह महीने में तीन अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है पर कोई स्थाई नहीं रह सका जिसके कारण नगर में विकास के कार्य एवं सफाई कार्य पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, इसके साथ ही जनहित की सोलह मांगों लेकर समाजवादी पार्टी ने धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए  पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुसाफिर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार में जिस निकाय में उसका कब्जा नहीं है वहां जानबूझ कर विकास कार्य को बाधित…
Read More
सनबीम स्कूल मुगलसराय के पूर्व छात्र व इसरो वैज्ञानिक अभिषेक राय का प्रेरक संवाद

सनबीम स्कूल मुगलसराय के पूर्व छात्र व इसरो वैज्ञानिक अभिषेक राय का प्रेरक संवाद

*22 मार्च को होगी ‘मेधा’ छात्रवृत्ति परीक्षा पीडीडीयू नगर । (जी.जी.न्यूज) सनबीम स्कूल मुगलसराय के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक  अभिषेक राय का आगमन सोमवार, 9 फरवरी को विद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक विशेष प्रेस वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद के दौरान इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक राय ने अपने विद्यालयी जीवन से लेकर इसरो तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, संघर्ष और लक्ष्य-निष्ठा से बड़े सपने साकार करने की प्रेरणा दी।…
Read More
रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल व रिफाइन चोरी

रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल व रिफाइन चोरी

मुगलसराय कोतवाल ने कहा मामला संदिग्ध  पीडीडीयू नगर। नेपाल से रिफाइन लेकर रामनगर स्थित एक व्यापारी के यहां पहुंचाने जा रही तीन ट्रकों से बीती रात चोरों ने लगभग 450-475 डीजल व 47 टीन रिफाइन उस समय चुरा लिए जब बीती रात करीब 12 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत छेमिया गांव के पास रिंग रोड पर अपनी ट्रकों को खड़ा कर चालक केबिन में सो रहे थे। अलसुबह जब चालकों की नींद खुली तो तीनो ट्रकों के चालकों ने जब डीजल टैंक का लॉक टूटा देखा तो सन्न रह गये तत्पश्चात उनलोगों ने ट्रकों पर लदे रिफाइन की जांच की…
Read More
होटल में कोलकाता निवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी 

होटल में कोलकाता निवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी 

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी किशोर रस्तोगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने देर शाम कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसे खोला गया, जहां किशोर रस्तोगी मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि मृतक का शव बिना कपड़ों के…
Read More
मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का चकिया में उद्घाटन

मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का चकिया में उद्घाटन

 जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं चन्दौली। चकिया विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत दिरेहू में मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025-2026 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें राज्य मंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक, चकिया व नौगढ़ के प्रमुख तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत…
Read More
चकिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 60 प्रार्थना पत्र,5 का हुआ मौके पर निस्तारण 

चकिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 60 प्रार्थना पत्र,5 का हुआ मौके पर निस्तारण 

शिकायतकर्ता की शिकायत अगर आप से संबंधित नहीं है तो उनको बिना गुमराह किए संबंधित कि पूरी जानकारी देते हुए उनकी मदद कर शासकीय दायित्व के साथ-साथ इंसानियत का परिचय दें - जिलाधिकारी तहसील चकिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण  चन्दौली ।  चकिया तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न मामलों के 60 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छुछाड़ गांव की सपना ने रास्ते के विवाद को…
Read More